Hindi NewsBihar NewsAraria NewsHistoric Trial Run of Passenger Train at Araria-Galgalia Railway Project

अररिया : सीमांचल को मिला वैकल्पिक रेल मार्ग का तोहफा

अररिया-गलगलिया रेलवे परियोजना के तहत पहली बार सोमवार को पैसेंजर ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। बरदाहा होल्ट स्टेशन पर ट्रेन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि 2025 में...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 17 June 2025 03:50 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : सीमांचल को मिला वैकल्पिक रेल मार्ग का तोहफा

सिकटी, एक संवाददाता। अररिया-गलगलिया रेलवे परियोजना के अंतर्गत सोमवार को पहली बार पैसेंजर ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। यह ऐतिहासिक क्षण बरदाहा होल्ट स्टेशन पर उस समय और विशेष बन गया, जब सुबह 10:25 बजे ट्रेन के पहुंचते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व आम जनता ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्टेशन पर उपस्थित लोगों ने सांसद प्रदीप कुमार सिंह और आपदा प्रबंधन मंत्री सह विधायक विजय कुमार मंडल व रेलवे के जीएम को माला पहनाकर अभिनंदन किया और जोरदार जयकारे लगाए।‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद के नारों से बरदाहा स्टेशन गूंज उठा। गर्मी और धूप की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक ट्रायल रन के साक्षी बनने स्टेशन पहुंचे।

ट्रेन कुछ मिनटों के ठहराव के बाद 10:35 बजे गलगलिया की ओर रवाना हुई।इस अवसर पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा, हमने वादा किया था कि 2025 में अररिया से गलगलिया तक ट्रेन दौड़ेगी, और आज वह सपना साकार हो गया। वहीं आपदा मंत्री सह विधायक विजय कुमार मंडल ने भी उत्साहित स्वर में कहा, आज ट्रायल रन हुआ है, जल्द ही बरदाहा स्टेशन का नियमित उद्घाटन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिव्यमूर्ति संदीप उर्फ टीपू, मंडल अध्यक्ष कुमोद झा, महामंत्री ललित सिंह, मंडल उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद विश्वास, शिक्षक रंजय पासवान, रिया इंटरप्राइजेज के ठेकेदार मिथिलेश झा, भाजपा नेता दयानंद मंडल, बिजय कुमार विश्वास,सुधीर मंडल, जयपल सिंह बरदाहा पैक्स अध्यक्ष गौरीकांत झा, उपप्रमुख लखीचंद प्रमाणिक सहित सैकडो भाजपा कार्यकर्ता व आम लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें