Hindi NewsBihar NewsAraria NewsConstruction of Bridge on Bakra River Approved Easing Travel Between Kursakanta and Sikti

तीरा घाट पर 63.31 करोड़ से बनेगा पुल

अररिया जिले के कुर्साकांटा और सिकटी प्रखंड को जोड़ने वाले बकरा नदी के तीरा घाट पर पक्का पुल का निर्माण होगा। इस पुल के निर्माण में 63.31 करोड़ की लागत आएगी, जिससे लाखों लोगों को लाभ होगा। यह पुल...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 26 June 2025 03:09 AM
share Share
Follow Us on
तीरा घाट पर 63.31 करोड़ से बनेगा पुल

अररिया, वरीय संवाददाता। जिले के सीमावर्ती कुर्साकांटा और सिकटी प्रखंड को जोड़ने वाली बकरा नदी के तीरा घाट पर पक्का पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत इस पुल का निर्माण कराया जाएगा। 536 मीटर से भी अधिक लंबाई के प्रस्तावित पुल के बनने में 63.31 करोड़ की लागत आएगी। मंगलवार शाम पटना में आयोजित कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी भी दे दी गयी है। कोसी-मेची नदी लिंक परियोजना के बाद जिले के लिए यह दूसरी बड़ी सौगात है। जिले के सिकटी विधायक सह सूबे के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने बताया कि पुल से कुर्साकांटा एवं सिकटी के लाखों लोगों को फायदा होगा।

दोनों प्रखंडों के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। अब किशनगंज जाना होगा आसान कुर्साकांटा-सिकटी होकर आसानी से लोग किशनगंज जिले में प्रवेश कर जाएंगे। सूबे के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद बकरा नदी के तीरा घाट पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इसके लिए जल्द टेंडर होगा, फिर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि 18 जून 2024 को बकरा नदी के पड़रिया घाट स्थित पक्के पुल के ध्वस्त होने के बाद इस क्षेत्र में आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गयी था। पड़रिया घाट के अलावा तीरा घाट के लोग जान जोखिम में डालकर चचरी पुल व नाव से आवागमन करने को विवश हैं। 20-25 किमी कम होगी दो प्रखंडों की दूरी ग्रामीण शाहबाज आलम,कमलेश झा, प्रदीप यादव आदि ने बताया कि लोगों को बरदाहा, सिकटी, सतबेढ़, तीरा, खारदह आदि गांव सड़क मार्ग से जाने के लिए 20 से 25 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। बकरा नदी के तीरा घाट पर पुल बनने की मंजूरी से इस क्षेत्र के ग्रामीणों को सिकटी जाने के लिए 20-25 किमी तक कम दूरी तय करने होगी। इससे आवागमन काफी आसान हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें