Hindi NewsBihar NewsAraria NewsCelebrations of Holi in Jogbani Marwari Youth Platform Hosts Cultural Events

हास्य सम्मेलन में कवियों की प्रस्तुति पर खूब लगे ठहाके

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। होली के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले विभिन्न

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 13 March 2025 03:26 AM
share Share
Follow Us on
हास्य सम्मेलन में कवियों की प्रस्तुति पर खूब लगे ठहाके

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। होली के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गयी। इस मौके पर विराटनगर में अलबेला बरात निकाली गई जो नगर का परिक्रमा किया। इसमें विराटनगर के मारवाड़ी समाज सहित हर तबके का लोग शामिल हुए। अलबेला बरात में कलाकारों की प्रस्तुति को लोगों ने सराहा। वहीं दूसरा कार्यक्रम जैन भवन में हास्य संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भारत के विभिन्न महानगरों से पहुंचे कवियों एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया। मंच के पूर्व अध्यक्ष शिवरतन जोशी, राजेश लखोटिया ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय कवि सुनील पाल, गौरव शर्मा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति के जरिये लोगों को खूब हंसाया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गयी। कार्यक्रम में करीब तीन हजार लोग पहुंचे थे। महिला, बच्चे भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। हास्य सम्मेलन में इस बार नेपाल के वरिष्ठ उद्योगपति देवकिशन मुंधड़ा को महामूर्ख का उपाधि मिला। इस मौके पर कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री हिक्कमत कुमार कार्की, पूर्व मंत्री मोती दुग्गड़ के अलावा बड़ी संख्या में उद्योग व्यापारी, विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, नेपाल प्रशासन के अधिकारी, विभिन्न संस्था के प्रतिनिधि व समाज के प्रबुद्धजन मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें