अररिया : बाल विवाह रोकने के लिए धर्मगुरुओं संग जनसंवाद
जोगबनी में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने हेतु एक बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद की अध्यक्षता में मौलवी, पंडित और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। चर्चा का मुख्य विषय...

जोगबनी, हि प्र। बाल विवाह के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने को लेकर गुरुवार को जोगबनी थाना परिसर में थानास्तरीय बैठक हुई। कार्यक्रम का आयोजन अररिया जिला पुलिस, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन और जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के तत्वावधान में किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने की। जनसंवाद कार्यक्रम में मौलवी, पंडित, जनप्रतिनिधि और आम लोग शामिल हुए। चर्चा का मुख्य विषय बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना रहा। लोगों को बाल विवाह से होने वाले नुकसान की जानकारी देने पर जोर दिया गया। जागरण कल्याण भारती के संजय कुमार ने बताया कि अररिया जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत मानव तस्करी, बाल श्रम और बाल यौन शोषण के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई जा रही है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने कहा कि बाल विवाह एक अपराध है। उन्होंने धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे बच्चों को मोबाइल देने के बाद उस पर नजर रखें। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने अररिया को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य पार्षद रानी देवी, जीआरपी थानाध्यक्ष दूधेश्वर कुमार, एसएसबी अधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।