Hindi NewsBihar NewsAra NewsPrize Distribution Ceremony at Kanya Madhyamik Vidyalaya Bihar Recognizing Students Excellence

उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राएं पुरस्कृत

बिहिया में कन्या मध्य विद्यालय में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक सर्वेश राम ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में छात्राओं द्वारा किया गया होम वर्क और प्रोजेक्ट वर्क की...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 27 June 2025 09:02 PM
share Share
Follow Us on
उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राएं पुरस्कृत

बिहिया। नगर स्थित कन्या मध्य विद्यालय बिहिया में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सर्वेश राम ने की और संचालन वरीय शिक्षक दिनेश्वर ओझा ने किया। प्रधानाध्यापक सर्वेश राम ने बताया कि गर्मी की छुट्टी में छात्राओं को दिये गये होम वर्क एवं प्रोजेक्ट वर्क का कार्य छात्राओं की ओर से किया जा रहा था। इसकी मॉनिटरिंग विद्यालय की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शिक्षकों की ओर से की जा रही थी। इसमें सुधार हेतु सुझाव एवं कमेंट शिक्षकों की ओर से किया जा रहा था। होम वर्क एवं प्रोजेक्ट वर्क में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रत्येक वर्ग के तीन छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान 39 छात्राओं को कॉपी एवं कलम दे कर पुरस्कृत किया गया। मौके पर शिक्षका कुमारी अनिता शर्मा, तृप्ति सिंहा, पवनसुत कुमार, जयप्रकाश मिश्रा, प्रमोद कुमार, सुनीता कुमारी एवं साजन सहित विद्यालय के सैकड़ो छात्राएं थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें