Hindi NewsBihar NewsAra NewsPolice Operations Lead to Arrests of Multiple Warrants in Jagdishpur and Bihiya

रेप के फरार आरोपित सहित दो गिरफ्तार

जगदीशपुर और बिहिया में पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। जगदीशपुर में फागू राम और बिहिया में जितेन्द्र नट को गिरफ्तार किया गया। खैरा से विजय साह को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 23 May 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
रेप के फरार आरोपित सहित दो गिरफ्तार

जगदीशपुर/बिहिया। जगदीशपुर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने उगना में छापेमारी कर वारंटी बुटा राम के पुत्र फागू राम को गिरफ्तार किया है। बिहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बेलवनिया में छापेमारी कर रेप के फरार आरोपित जितेन्द्र नट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के खैरा से एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खैरा निवासी मौजी साह के पुत्र विजय साह पर पूर्व के मामले में न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें