Hindi NewsBihar NewsAra NewsLJP R Leaders Honored for Successful Maha Sabha in Bhojpur

नव संकल्प महासभा की सफलता के लिए सम्मानित

-भोजपुर में भी जीत का परचम लहरेगा : वेद प्रकाश पटना में लोजपा आर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अंगवस्त्र दे सम्मानित करने के मौके पर चिराग पासवान व अन्य

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 20 June 2025 10:33 PM
share Share
Follow Us on
नव संकल्प महासभा की सफलता के लिए सम्मानित

-भोजपुर में भी जीत का परचम लहरेगा : वेद प्रकाश आरा, हमारे संवाददाता। आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आठ जून को लोजपा (आर) की नवसंकल्प महासभा की सफलता को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों को पटना में गुरुवार को अपने हाथों से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती से पार्टी ने नवसंकल्प महासभा को ऐतिहासिक बनाकर अगले विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी को साफ कर दिया है। भोजपुर में भी जीत का परचम लहरेगा।

सम्मानित होने वालों में युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन नायक, चंदन यादव, केडी पासवान, प्रदेश प्रधान महासचिव प्रकाश कुशवाहा, प्रदेश महासचिव मनीष बुचली, प्रशांत सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान और युवा जिलाध्यक्ष पिंटू तिवारी प्रमुख थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें