Hindi NewsBihar NewsAra NewsKhesari Lal Yadav Enchants Crowds at Jagdishpur Cultural Festival

धनगाई : गायक खेसारी समेत कई कलाकारों ने बांधा समां, झूमे लोग

फोटो 4 : धनगाई में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के साथ राजद नेता राजीव रंजन उर्फ पिंकू भैया

Newswrap हिन्दुस्तान, आराMon, 9 June 2025 07:48 PM
share Share
Follow Us on
 धनगाई : गायक खेसारी समेत कई कलाकारों ने बांधा समां, झूमे लोग

जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित धनगाई में गायकों का जमावड़ा लगा। गायक खेसारी लाल यादव ने एक से बढ़कर एक गीत गा समां बाध दिया। इस दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और लोग देर रात तक झूमते रहे। राजद के वरीय नेता राजीव रंजन उर्फ पिंकू भैया के यहां मांगलिक उत्सव में गायक गोलू राज, टुनटुन यादव ,काव्या कृष्णमूर्ति , छोटू छलिया , ओम प्रकाश अकेला, पवन यादव, दीपक मिश्रा सहित अन्य भोजपुरी कलाकारों ने भी अपनी जादुई आवाज से लोगों का मन मोहा। पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव, अरुण यादव, राजद के प्रदेश महासचिव आदिल रिजवी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हाकिम प्रसाद, राजद नेत्री सीमा कुशवाहा, कयामुद्दीन अंसारी, मुन्ना अंसारी, प्रदेश महासचिव गोरख नाथ सिंह, श्री राम, हबीब वारसी, भीम यादव, मो मुस्लिम, कोआथ चेयरमैन धर्मेंद्र चौधरी, हरिशंकर सिंह, टुन्ना चौबे, महेश ठाकुर भी थे।

इस दौरान राजद नेता राजीव रंजन ने कहा कि वे विस क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए सदैव तैयार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें