Hindi NewsBihar NewsAra NewsGrand Start of 7-Day Shrimad Bhagwat Katha Yagya in Budhara with Enthusiastic Procession

फूंहा में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के लिए जलयात्रा निकाली

फोटो 6 : फूहां गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के लिए शुक्रवार को जलयात्रा में शामिल श्रद्धालु कलश लिए।

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 27 June 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
फूंहा में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के लिए जलयात्रा निकाली

बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के फूहां गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का विशाल व आकर्षक अनुष्ठान आज भव्य जलयात्रा व वैदिक विधान के साथ शुरू हो गया। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ 27 जून से प्रारंभ होकर तीन जुलाई को पूर्णाहूति पूजन व भंडारे के साथ सम्पन्न हो जायेगा। कथा यज्ञ महंत श्री श्री भुवनेश्वर गिरी जी महाराज और श्री सोम गिरी जी महाराज के सानिध्य में फूंहा स्थित फुलवारी में शुरू है। इसकी सफलता को लेकर समस्त ग्रामीण जनता और आसपास गांवों के भी बड़ी संख्या में भक्त तन-मन से लगे हैं। आज शुक्रवार को भव्य व आकर्षक जलयात्रा का कार्यक्रम हुआ।

हजारों श्रद्धालु नर-नारियों ने सिर पर यज्ञ कलश लेकर स्थानीय बबुरा गंगा नदी से गंगाजल लाया। साथ में बैंड-बाजे, हाथी, ऊंट व घोड़ों का काफिला भी देखने को मिला। काफिले में शामिल हजारों लोगों के हाथों में यज्ञ ध्वजा और कलश देखी गई। जलयात्रा के दौरान सैकड़ों लोगों के आवाज राम नाम गूंजने से भक्तिमय माहौल उत्पन्न हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें