Hindi NewsBihar NewsAra NewsBihiya Police Fines 31 000 Rupees from 16 Trucks Despite DM s Entry Ban

नो इंट्री में चल रहे वाहन, बिहिया चौरास्ता पर लगा जाम

-16 गाड़ियों से 31 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया , भोजपुर के जगदीशपुर-बिहिया मुख्य मार्ग के रास्ते बालू लोड और खाली ट्रकों के परिचालन पर 18 घंटे का प्रतिबंध लगाने का आदेश

Newswrap हिन्दुस्तान, आराWed, 25 June 2025 08:42 PM
share Share
Follow Us on
नो इंट्री में चल रहे वाहन, बिहिया चौरास्ता पर लगा जाम

-16 गाड़ियों से 31 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर-बिहिया मुख्य मार्ग के रास्ते बालू लोड और खाली ट्रकों के परिचालन पर 18 घंटे का प्रतिबंध लगाने का आदेश डीएम की ओर से जारी किया गया था। इसके बावजूद डीएम के आदेश का असर नहीं दिखा और बुधवार को दिनभर बालू लोड और खाली सैकड़ों ट्रक रास्ते से आते-जाते दिखे। ट्रकों की आवाजाही के चलते सुबह के करीब आठ बजे बिहिया चौरास्ता पर जाम लग गया। इस दौरान बिहिया पुलिस ने नो इंट्री की अवहेलना करने पर ट्रकों से जुर्माना वसूला। बिहिया नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद उर्फ भालू सर्राफ ने बताया कि डीएम के आदेश का भी पालन नहीं किया जा रहा है।

इसे लेकर चार जून की शाम डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से दूसरी बार नो इंट्री लगाने का निर्देश जारी किया था। नो इंट्री का सख्ती से पालन कराने का जिम्मा स्थानीय थाना पुलिस को दिया गया है। बिहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने 16 गाड़ियों से 31 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें