Hindi Newsऑटो न्यूज़Yamaha Sales Breakup May 2025 R15, MT-15, FZ, RayZR, Aerox, check all details

FZ और R15 छोड़ यामाहा के इस स्कूटर पर टूटे लोग, पिछले महीने ये सबसे ज्यादा बिका; कीमत मात्र ₹86,340

यामाहा की पिछले महीने की बिक्री रिपोर्ट सामने आई है। पिछले महीने कंपनी के रेजर स्कूटर को लोगों ने जमकर खरीदा। पिछले महीने ये सबसे ज्यादा बिका।इसकी कीमत मात्र 86,340 लाख रुपये है।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 26 June 2025 10:10 PM
share Share
Follow Us on
FZ और R15 छोड़ यामाहा के इस स्कूटर पर टूटे लोग, पिछले महीने ये सबसे ज्यादा बिका; कीमत मात्र ₹86,340

प्रीमियम स्कूटर और मोटरसाइकिल सेगमेंट में यामाहा (Yamaha) भारत की टू-व्हीलर इंडस्ट्री में एक प्रमुख नाम है। हालांकि, मई 2025 में यामाहा (Yamaha) की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। इस महीने कंपनी ने कुल 46,086 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल मई (70,222 यूनिट्स) के मुकाबले 34.37% कम है। वहीं, अप्रैल 2025 (46,826 यूनिट्स) की तुलना में भी 1.58% गिरावट आई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:40 साल पूरे होने पर यामाहा ग्राहकों के लिए लाई ये जबरदस्त ऑफर!

मई 2025 में यामाहा की बिक्री

मॉडलबिक्री (मई 2025)YoY बदलावMoM बदलावकुल हिस्सेदारी
RayZR13,023 यूनिट्स-34.21%-8.18%28.26%
FZ सीरीज12,979 यूनिट्स-9.61%-3.73%28.16%
MT-157,034 यूनिट्स-51.86%+0.13%15.26%
R155,997 यूनिट्स-42.53%+22.19%13.01%
Fascino5,251 यूनिट्स-43.72%-7.52%11.39%
Aerox 1551,760 यूनिट्स+5.33%+18.60%3.82%
R3 + MT-0342 यूनिट्स+100%-36.36%

रेजर और FZ की लोकप्रियता बरकरार

यामाहा (Yamaha) की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर RayZR (13,023 यूनिट्स) रही और सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक FZ सीरीज (12,979 यूनिट्स) रही। हालांकि, दोनों की बिक्री में साल दर साल और महीने दर महीने की गिरावट दर्ज की गई।

रेजर (RayZR) की बिक्री में YoY -34% और MoM -8% की गिरावट

यामाहा FZ की बिक्री में सालाना (YoY) आधार पर 9.6% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मासिक (MoM) आधार पर 3.7% की गिरावट दर्ज की गई। MT-15 और R15 को झटका लगा, लेकिन R15 ने वापसी दिखाई। MT-15 की बिक्री 7,034 यूनिट्स रही, जो सालाना आधार पर 51.8% गिरावट और मासिक आधार पर 0.13% की बढ़त है। R15 ने शानदार 22.19% की MoM ग्रोथ दर्ज की और 5,997 यूनिट्स बेचीं। यह यामाहा (Yamaha) के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

Aerox 155 की बिक्री

जब सभी मॉडल्स की बिक्री गिर रही थी, तब Aerox 155 ने दोनों मोर्चों पर अच्छा प्रदर्शन किया। इसने 5.33% की YoY ग्रोथ हासिल की। वहीं, 18.60% की MoM ग्रोथ हासिल की। कुल 1,760 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह कंपनी के लिए एक उम्मीद की किरण रही।

फसिनो और फ्लैगशिप मॉडल्स की धीमी रफ्तार

फसिनो (Fascino) की बिक्री 5,251 यूनिट्स रही। इसकी बिक्री में गिरावट जारी है। फ्लैगशिप बाइक R3 और MT-03 की सिर्फ 42 यूनिट्स बिकी।

ये भी पढ़ें:मार्केट में एक नई अफॉर्डेबल हाइब्रिड बाइक ला रही यामाहा, डिजाइन का कराया पेटेंट

मई 2025 की बिक्री से साफ है कि यामाहा (Yamaha) को मार्केट में बने रहने के लिए नए लॉन्च और आकर्षक ऑफर्स की जरूरत है। खासकर RayZR और FZ जैसे भरोसेमंद मॉडल्स की बिक्री घटना चिंता का विषय है। वहीं, Aerox 155 जैसे स्कूटर यामाहा (Yamaha) के लिए नया रास्ता खोल सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें