ग्राहकों को लुभाने कंपनी ने इन 2 SUV की लगाई एग्जीबिशन, फेस्टिव सीजन में होगी लॉन्च; कमाल के फीचर्स मिलेंगे
वियतनाम की इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी विनफास्ट (VinFast) ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में VF6 और VF7 को पेश किया था। कंपनी इन मॉडल के साथ भारतीय बाजार में एंट्री का मन बना रही है। इन्हें फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जाएगा।

वियतनाम की इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी विनफास्ट (VinFast) ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में VF6 और VF7 को पेश किया था। कंपनी इन मॉडल के साथ भारतीय बाजार में एंट्री का मन बना रही है। इन्हें फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में लॉन्च से पहले कंपनी इन इलेक्ट्रिक SUVs को लेकर ग्राहको का रिस्पॉन्स जानना चाहती है। जिसके लिए उसने देशभर के कई मॉल में इन कारों की एग्जीबिशन लगाई है। प्रत्येक स्टॉप पर ग्राहक SUV को डिटेल से देख पाएंगे और भारतीय EV बाजार में विनफास्ट द्वारा स्थापित की जा रही डिजाइन दिशा का एक्सपीरियंस कर पाएंगे।
इन इलेक्ट्रिक SUVs को दिल्ली में सेलेक्ट सिटी वॉक और पैसिफिक मॉल, गुरुग्राम में एंबियंस मॉल से लेकर कोच्चि, लखनऊ, बेंगलुरु और त्रिवेंद्रम में फैले कई लुलु मॉल तक, हैदराबाद, अहमदाबाद, विजयवाड़ा, चेन्नई और पुणे में पेश किए जा रहा है, क्योंकि विनफास्ट आधिकारिक बाजार लॉन्च से पहले अपने संभावित ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करना चाहता है।
मुंबई में टेस्टिंग के दौरान दिखी
वियतनाम ने अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक VF6 कॉम्पैक्ट SUV की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस कार को मुंबई में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सूत्रों के अनुसार, विनफास्ट वर्तमान में अपने VF6 और VF7 मॉडल की थर्ड-पार्टी EV चार्जर के साथ अनुकूलता का आकलन करने के लिए प्रमुख मेट्रो शहरों में रियल वर्ल्ड रेंज की टेस्टिंग कर रही है। टेस्टिंग का उद्देश्य यह मूल्यांकन करना है कि व्हीकल भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूदा सार्वजनिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ कितनी अच्छी तरह इंटीग्रेटेड होते हैं।
VF6 और VF7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
ये दोनों ऑल-इलेक्ट्रिक 5-सीटर SUV है। ग्लोबल मार्केट में 75.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक ये सिंगल-चार्ज पर 450Km की रेंज देती है। वैरिएंट के आधार पर VF7 या तो सिंगल या डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ आती है। जहां पहला फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ 201 bhp और 310 Nm का टॉर्क बनाता है।
डुअल मोटर सेटअप ऑल-व्हील ड्राइव वैरिएंट के साथ आता है। यह 348 bhp और 500 Nm का टॉर्क बनाता है। दोनों वैरिएंट में बैटरी पैक एक जैसा ही है। सिंगल मोटर सिंगल-चार्ज पर 450Km रेंज और डुअल मोटर 431Km तक रेंज देती है। कार में 15-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया है। यह लेवल-2 ADAS सूट के साथ आती है। कार में 16-इंच और 17-इंच व्हील दिए हैं।
दोनों वैरिएंट DC फास्ट चार्जर से 35 मिनट में 10 से 70% तक चार्ज हो सकते हैं। फीचर्स के मामले में VF7 में हीटिंग और वेंटिलेशन के साथ एडजस्टेबल सीटें मिलती हैं। इसमें ऑप्शनल लाउंज सीटें हैं, जिन्हें फिट किया जा सकता है और ये वेंटिलेशन और हीटिंग के साथ एडजस्टेबल भी हैं। कार में 15.6-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले है। इसमें कई तरह के सेफ्टी फीचर्स के साथ लेवल-2 ADAS दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।