₹10 लाख से कम में मिल रही हैं ये 5 टैंक जैसी कारें, सेफ्टी में फेल नहीं होंगी
आज हम यहां भारत में 10 लाख के अंदर मिलने वाली 5 सबसे सुरक्षित कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें ग्लोबल NCAP ने अच्छी रेटिंग मिली है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

अगर आप 10 लाख रुपये के बजट में एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपकी प्राथमिकता सुरक्षा (Safety) है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत की सड़कों पर ट्रैफिक की भीड़, गड्ढों से भरे रास्ते और सड़क हादसों के आंकड़े ये साबित करते हैं कि कार का स्टाइल या माइलेज ही नहीं, उसकी सुरक्षा रेटिंग भी उतनी ही जरूरी है। हर साल लाखों सड़क हादसे होते हैं और 2023 में ही भारत में 1.68 लाख से ज्यादा मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हुईं। ऐसे में जरूरी है कि आप कार खरीदते समय उसके क्रैश टेस्ट रेटिंग, सुरक्षा फीचर्स और ग्लोबल NCAP स्कोर को समझें। इसीलिए, आज हम यहां भारत में 10 लाख के अंदर मिलने वाली 5 सबसे सुरक्षित कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें ग्लोबल NCAP ने अच्छी रेटिंग मिली है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 25.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 36.05 - 52.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
1. टाटा पंच– 5 स्टार सुरक्षा के साथ कॉम्पैक्ट SUV
ग्लोबल NCAP रेटिंग: 5 स्टार
कीमत: 6.95 लाख से 11.82 लाख (एक्स-शोरूम)
टाटा पंच (Tata Punch) अपने दमदार लुक और बेहतरीन सुरक्षा के लिए जानी जाती है। Tata की ALFA-ARC प्लेटफॉर्म पर बनी ये माइक्रो SUV बेहद मजबूत है और इसमें कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, ब्रेक स्वे कंट्रोल और ड्यूल एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
मुख्य फीचर्स?
इसके मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ABS + EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर और ऑटो हेडलैम्प्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
2. टाटा अल्ट्रोज– 5 स्टार सुरक्षा के साथ प्रीमियम हैचबैक
ग्लोबल NCAP रेटिंग: 5 स्टार
कीमत: 6.89 लाख से 11.49 लाख
टाटा अल्ट्रोज (Altroz) एक मजबूत बॉडी और बढ़िया बिल्ड क्वॉलिटी के लिए फेमस है। इसमें भी वही ALFA-ARC प्लेटफॉर्म और कई दमदार सेफ्टी फीचर्स हैं।
मुख्य फीचर्स?
इसके मुख्य फीचर्स में ड्यूल एयरबैग्स, ABS + EBD, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX माउंट, रिवर्स कैमरा और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
3. टाटा नेक्सन – सबसे सुरक्षित SUV 10 लाख के बजट में
ग्लोबल NCAP रेटिंग: 5 स्टार - एडल्ट, 3 स्टार - चाइल्ड
कीमत: 7.99 लाख से 15.60 लाख
टाटा नेक्सन (Tata Nexon) देश की पहली कार थी, जिसने ग्लोबल Global NCAP में 5 स्टार रेटिंग हासिल की। ₹10 लाख के अंदर इसके बेस वेरिएंट में भी काफी बेहतरीन फीचर्स हैं।
मुख्य फीचर्स?
इसमें 6 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड, ट्रैक्शन कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग सेंसर और ISOFIX माउंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
4. टाटा टियागो – बजट में सुरक्षित और मजबूत हैचबैक
ग्लोबल NCAP रेटिंग: 4 स्टार
कीमत: 5 लाख से 8.45 लाख
कम बजट में अगर आपको एक सुरक्षित हैचबैक चाहिए, तो Tiago एक शानदार ऑप्शन है। यह Nexon की पुरानी X1 प्लेटफॉर्म पर बनी है, लेकिन इसकी बिल्ड क्वालिटी बहुत दमदार है।
मुख्य फीचर्स?
इसके मुख्य फीचर्स में ड्यूल एयरबैग्स, ABS + EBD, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX माउंट और इम्पैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं।
5. मारुति डिजायर (2024) – अब 5 स्टार सुरक्षा के साथ
ग्लोबल NCAP रेटिंग: 5 स्टार
कीमत: 6.84 लाख से 10.19 लाख के बीच
नई डिजायर (Dzire) अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है। 2024 मॉडल में इसे Global NCAP में 5 स्टार की रेटिंग मिली है और इसमें 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।
मुख्य फीचर्स?
इसके मुख्य फीचर्स में 6 एयरबैग्स, ABS + EBD, ESP, EBA, सीट बेल्ट रिमाइंडर और इंजन इम्मोबिलाइजर जैसे फीचर्स शामिल हैं।
सेफ्टी पहले, स्टाइल बाद में
आज के समय में कार की डिजाइन और फीचर्स से ज्यादा उसकी सुरक्षा जरूरी है। ऊपर दी गई सभी कारें 10 लाख के बजट में आती हैं और इनमें Global NCAP द्वारा प्रमाणित सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं। अगर आप परिवार के साथ ज्यादा सफर करते हैं या शहरों में ड्राइविंग करते हैं, तो इन कारों में से कोई भी एक आपके लिए परफेक्ट विकल्प हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।