भारत में मिलने वाली टॉप-5 सबसे किफायती ABS बाइक, कीमत मात्र ₹1.02 लाख से शुरू; सेफ्टी और स्टाइल दोनों मिलेगी
आज हम यहां भारत में उपलब्ध सबसे सस्ती ABS बाइक्स की बात कर रहे हैं, जो न सिर्फ आपके बजट में हैं, बल्कि सुरक्षा और स्टाइल में भी पीछे नहीं हैं। आइए नीचे इनकी डिटेल्स जानते हैं।

अगर आप एक ऐसी बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, जो सुरक्षित, स्टाइलिश और बजट के अंदर हो, तो यह खबर आपके लिए है। ABS (Anti-lock Braking System) के आने के बाद भारत की बाइक इंडस्ट्री अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो गई है। ABS से बाइक की ब्रेकिंग बेहतर होती है और स्लिप या स्किड होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। इसीलिए, आज हम यहां भारत में उपलब्ध सबसे सस्ती ABS बाइक्स की बात कर रहे हैं, जो न सिर्फ आपके बजट में हैं, बल्कि सुरक्षा और स्टाइल में भी पीछे नहीं हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Yamaha MT-15 V2
₹ 1.7 - 1.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.5 - 1.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Splendor Plus XTEC
₹ 81,001 - 86,051

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 390 Duke
₹ 2.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Ronin
₹ 1.35 - 1.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Xtreme 125R
₹ 96,425 - 1.02 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
1. हीरो एक्स्ट्रीम 125R – 1.02 लाख
यह भारत की सबसे सस्ती ABS बाइक है। हीरो (Hero) की इस बाइक की कीमत अब 1.02 लाख रुपये हो चुकी है (पहले 99,500 रुपये थी)। यह अपने सेगमेंट में सबसे सस्ती ABS से लैस बाइक है और अपने प्रतिद्वंदी Bajaj Pulsar NS125 से 5,000 रुपये सस्ती भी है। ये हल्की, मजबूत और युवाओं के लिए परफेक्ट चॉइस बन सकती है।
2. बजाज पल्सर NS125 – 1.07 लाख
ये 125cc में पहली ABS पल्सर है। बजाज पल्सर NS125 (Pulsar NS125) अब ABS के साथ उपलब्ध है। 1.07 लाख की कीमत पर मिलने वाले LED BT ABS वैरिएंट में LED हेडलाइट और ब्लूटूथ (Bluetooth) से लैस डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है। इसमें स्टाइल और टेक्नोलॉजी दोनों का तड़का मिलता है।
3. हीरो एक्स्ट्रीम 160R 2V – 1.12 लाख
इसमें 160cc की परफॉर्मेंस मिलती है। अगर आपको थोड़ी और पॉवर चाहिए तो हीरो एक्स्ट्रीम 160R 2V (Hero Xtreme 160R) 2V एक शानदार विकल्प है। 1.12 लाख की कीमत पर ये बाइक हल्की, चालाक और माइलेज में बेहतर है। ये बाइक शहर और हाईवे दोनों के लिए बेहतरीन है।
4. बजाज पल्सर 150 – 1.14 लाख
बजाज पल्सर 150 एक लीजेंड बाइक है। 20 साल से भी ज्यादा समय से बिक रही पल्सर 150 (Pulsar 150) आज भी युवाओं की पहली पसंद है। 1.14 लाख की कीमत में ABS के साथ मिलने वाली यह बाइक एक भरोसेमंद विकल्प है। ये दमदार इंजन और क्लासिक लुक के साथ आती है।
5. बजाज पल्सर N150 – 1.14 लाख
यह नई पल्सर (Pulsar) ड्यूल चैनल ABS के साथ आती है और इसकी लुक्स बेहद आकर्षक हैं। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट, डिजिटल मीटर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। ये बाइक फीचर से भरपूर है।
क्यों जरूरी है ABS?
ABS बाइक की ब्रेकिंग को स्मार्ट बनाता है। फिसलन वाली सड़कों पर बाइक के स्किड होने की संभावना कम हो जाती है और एक्सीडेंट का खतरा घटता है। सरकार ने भी 125cc से ऊपर की नई बाइक्स में ABS अनिवार्य कर दिया है।
अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जो सेफ्टी, स्टाइल और बजट तीनों में बैलेंस बनाए रखे, तो ऊपर दी गई बाइक्स में से कोई भी आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। 1 लाख से 1.14 लाख की कीमत में अब ABS जैसी जरूरी टेक्नोलॉजी मिलना बड़ी बात है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।