Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 10 Two Wheelers May 2025 Splendor, Activa, Shine, Pulsar, Jupiter, Access, check all details

इसे रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन! ये बाइक फिर से बन गई नंबर-1, रेस में होंडा एक्टिवा भी पीछे; देखें टॉप-10 लिस्ट

मई 2025 के टॉप-10 टू-व्हीलर्स की लिस्ट सामने आ गई है। मई 2025 में हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) फिर से नंबर-1 बन गई। हालांकि, पिछले महीने एक्टिवा (Activa) की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। आइए लिस्ट पर नजर डालते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 20 June 2025 12:59 AM
share Share
Follow Us on
इसे रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन! ये बाइक फिर से बन गई नंबर-1, रेस में होंडा एक्टिवा भी पीछे; देखें टॉप-10 लिस्ट

भारत में टू-व्हीलर बाजार एक बार फिर मई 2025 में जोरदार रफ्तार पकड़ता नजर आया। देश के टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री 11,84,386 यूनिट्स रही, जो मई 2024 के मुकाबले 3.72% ज्यादा है। पिछले साल इस आंकड़े में 11,41,891 यूनिट्स बिकी थीं।आइए इस महीने के टॉप-10 टू-व्हीलर्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि इसमें किसने बाजी मारी है।

ये भी पढ़ें:जल्द शुरू होने वाली है हीरो जूम 160 की डिलीवरी, कीमत कीमत ₹1.48 लाख

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
TVS Jupiter

TVS Jupiter

₹ 76,691 - 89,791

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Jupiter 125

TVS Jupiter 125

₹ 80,740 - 92,001

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Shine 125

Honda Shine 125

₹ 83,251 - 87,251

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Shine 100

Honda Shine 100

₹ 66,900 - 68,767

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Shine

Honda Shine

₹ 83,251 - 89,772

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

1-हीरो स्प्लेंडर की बिक्री

हीरो स्प्लेंडर की बिक्री 3,10,335 यूनिट्स की रही, जिसने 1.86% की बढ़त हासिल की। एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक का खिताब अपने नाम किया। दमदार माइलेज, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बजट-फ्रेंडली दाम इसे रूलिंग किंग बनाए रखते हैं।

2. होंडा एक्टिवा रही नंबर–2

होंडा एक्टिवा की बिक्री 1,90,713 यूनिट्स (11.85%) रही। स्कूटर की दुनिया में होंडा एक्टिवा (Honda Activa) का मुकाबला कोई नहीं कर सकता, लेकिन इस बार इसकी बिक्री में करीब 26,000 यूनिट्स की गिरावट आई है। फिर भी यह स्कूटर कैटेगरी में नंबर-1 बना रहा।

3-होंडा शाइन की बिक्री

होंडा शाइन की बिक्री 1,58,271 यूनिट्स रही, जो 6.18% की ग्रोथ है। कम्यूटर बाइक्स की कैटेगरी में शाइन (Shine) का जलवा कायम है। शानदार माइलेज और कंफर्ट इसे ऑफिस और डेली यूजर्स के बीच फेवरेट बनाते हैं।

4. बजाज पल्सर की बिक्री

बजाज पल्सर की बिक्री 1,22,151 यूनिट्स रही, जो 4.93% की गिरावट है। युवाओं की पहली पसंद पल्सर (Pulsar) इस बार चौथे नंबर पर आ गई है। हालांकि, इसकी पावर और स्पोर्टी लुक आज भी बाजार में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।

5-हीरो HF डिलक्स की बिक्री

हीरो HF डिलक्स की बिक्री 1,07,768 यूनिट्स रही, जो 23.67% की बढ़ोतरी है। बजट सेगमेंट की बात हो और HF Deluxe का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। इस बार बिक्री में 23% की जबरदस्त बढ़ोतरी ने इसे फिर से चर्चा में ला दिया।

6. TVS जुपिटर की बिक्री बढ़ी

TVS जुपिटर की बिक्री 97,606 यूनिट्स रही, जो 28.70% की बढ़ोतरी है। एक्टिवा (Activa) को टक्कर देने में इस बार जुपिटर (Jupiter) ने कमाल कर दिया है। लगभग 22,000 यूनिट्स की बढ़ोतरी इसके बढ़ते पॉपुलैरिटी का सबूत है।

7. सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) की बिक्री

सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) की बिक्री 75,778 यूनिट्स तक रही, जो 16.92% की बढ़ोतरी है। स्टाइलिश एक्सेस 125 (Access 125) ने लगातार अच्छा परफॉर्म किया है। कम्यूटर स्कूटर सेगमेंट में इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है।

8. TVS अपाचे की बिक्री

TVS अपाचे (Apache) की बिक्री 49,099 यूनिट रही, जो 29.53% की बढ़ोतरी है। अपाचे (Apache) की एडवांस टेक्नोलॉजी और रेसिंग परफॉर्मेंस ने इसे इस बार टॉप ग्रोथ वाली बाइक्स में शामिल कर दिया। 30% की ग्रोथ के साथ यह नए युवाओं की पसंद बन रहा है।

9. TVS XL की बिक्री में गिरावट

TVS XL की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ TVS XL ने 37,264 यूनिट्स की बिक्री हासिल की है, जो 7.75% की गिरावट है। ग्रामीण इलाकों में बेहद लोकप्रिय TVS XL की बिक्री इस बार थोड़ी कम रही। हालांकि, इसका उपयोगिता आधारित डिजाइन इसे अब भी खास बनाता है।

10. TVS रेडर की बिक्री में गिरावट

TVS Raider की बिक्री 35,401 यूनिट की रही, जो 4.96% की गिरावट थी। रेडर (Raider) एक नई और स्टाइलिश बाइक है, लेकिन इस बार इसकी बिक्री में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिर भी फीचर्स के मामले में यह कम नहीं है।

ये भी पढ़ें:चीन को बाय-बाय! भारत अब इस देश से लाएगा रेयर अर्थ मैग्नेट; चढ़ गए मारुति के शेयर
ये भी पढ़ें:चीन को बाय-बाय! भारत अब इस देश से लाएगा रेयर अर्थ मैग्नेट; चढ़ गए मारुति के शेयर

कुल मिलाकर

टू-व्हीलर मार्केट में मई 2025 में भी ग्रोथ नजर आई है। Hero, Honda, TVS और Bajaj जैसे ब्रांड्स ने अपने-अपने सेगमेंट में मजबूती बनाए रखी है। स्कूटर और कम्यूटर बाइक्स की डिमांड अब भी देशभर में सबसे ज्यादा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें