Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 10 Midsize SUVs April 2025 Creta, Scorpio, Vitara, Curvv, Seltos

नंबर-1 की कुर्सी छोड़ने का नाम नहीं ले रही ये SUV, फिर बनी नंबर-1; स्कॉर्पियो, विटारा, सेल्टोस पर पड़ी भारी

इस सेगमेंट के टॉप-10 की लिस्ट में टाटा की 3 कार, महिंद्रा की 2 कार और हुंडई, मारुति, टोयोटा, किआ, फॉक्सवैगन की 1-1 कार शामिल रही। चलिए आपको इस सेगमेंट की टॉप-10 मॉडल के बारे में बताते हैं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 15 May 2025 09:43 AM
share Share
Follow Us on
नंबर-1 की कुर्सी छोड़ने का नाम नहीं ले रही ये SUV, फिर बनी नंबर-1; स्कॉर्पियो, विटारा, सेल्टोस पर पड़ी भारी

देश के अंदर मिडसाइड SUV सेगमेंट में किन मॉडल का दबदबा है, इसकी लिस्ट सामने आ गई है। पिछले महीने इस सेगमेंट को टॉप करने का काम हुंडई क्रेटा ने किया। वैसे, क्रेटा ओवरऑल सेगमेंट में भी देश की नंबर-1 कार बनकर सामने आई है। ये लगातार दूसरा महीना है जब क्रेटा देश की सबसे पसंदीदा कार बनी है। क्रेटा को सालाना आधार पर 10% की ग्रोथ भी मिली। इस सेगमेंट के टॉप-10 की लिस्ट में टाटा की 3 कार, महिंद्रा की 2 कार और हुंडई, मारुति, टोयोटा, किआ, फॉक्सवैगन की 1-1 कार शामिल रही। चलिए आपको इस सेगमेंट की टॉप-10 मॉडल के बारे में बताते हैं।

टॉप-10 मिडसाइज SUV सेल्स अप्रैल 2024
रैंकमॉडलअप्रैल 25अप्रैल 24ग्रोथ %
1हुंडई क्रेटा17,01615,44710%
2महिंद्रा स्कॉर्पियो15,53414,8175%
3मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा7,1547,651-6%
4महिंद्रा XUV7006,8116,13411%
5किआ सेल्टोस6,1356,734-9%
6टोयोटा हाईराइडर4,6423,25243%
7टाटा कर्व3,149--
8टाटा सफारी1,3401,716-22%
9फॉक्सवैगन ताइगुन1,1551,758-34%
10टाटा हैरियर1,0121,746-42%

टॉप-10 मिडसाइज SUV सेल्स की बात करें तो हुंडई क्रेटा की अप्रैल 2025 में 17,016 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2024 में ये आंकड़ा 15,447 यूनिट का था। यानी इसे 10% की ईयरली ग्रोथ मिली। महिंद्रा स्कॉर्पियो की अप्रैल 2025 में 15,534 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2024 में ये आंकड़ा 14,817 यूनिट का था। यानी इसे 5% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की अप्रैल 2025 में 7,154 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2024 में ये आंकड़ा 7,651 यूनिट का था। यानी इसे 6% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:₹2.59 करोड़ की इस कार के दीवाने हुए दुनियाभर के लोग, FY25 में बना दिया रिकॉर्ड

महिंद्रा XUV700 की अप्रैल 2025 में 6,811 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2024 में ये आंकड़ा 6,134 यूनिट का था। यानी इसे 11% की ईयरली ग्रोथ मिली। किआ सेल्टोस की अप्रैल 2025 में 6,135 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2024 में ये आंकड़ा 6,734 यूनिट का था। यानी इसे 9% की ईयरली डिग्रोथ मिली। टोयोटा हाईराइडर की अप्रैल 2025 में 4,642 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2024 में ये आंकड़ा 3,252 यूनिट का था। यानी इसे 43% की ईयरली ग्रोथ मिली। टाटा कर्व की अप्रैल 2025 में 3,149 यूनिट बिकीं।

ये भी पढ़ें:मारुति को लगा स्विफ्ट, वैगनआर या फ्रोंक्स का दिखेगा दम! लेकिन बदल गई पूरी कहानी

टाटा सफारी की अप्रैल 2025 में 1,340 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2024 में ये आंकड़ा 1,716 यूनिट का था। यानी इसे 22% की ईयरली डिग्रोथ मिली। फॉक्सवैगन ताइगुन की अप्रैल 2025 में 1,155 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2024 में ये आंकड़ा 1,758 यूनिट का था। यानी इसे 34% की ईयरली डिग्रोथ मिली। टाटा हैरियर की अप्रैल 2025 में 1,012 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2024 में ये आंकड़ा 1,746 यूनिट का था। यानी इसे 42% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें