बजट रखिए तैयार, मार्केट में एंट्री करने जा रही महिंद्रा की ये 3 धांसू SUV; टेस्टिंग के दौरान हो चुकी है स्पॉट
भारतीय ग्राहकों के बीच महिंद्रा (Mahindra) की एसयूवी को खूब पसंद किया जाता है। अब कंपनी अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए मार्केट में अपने कई नए एसयूवी मॉडल को लॉन्च करने जा रही है।

भारतीय ग्राहकों के बीच महिंद्रा (Mahindra) की एसयूवी को खूब पसंद किया जाता है। अब कंपनी अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए मार्केट में अपने कई नए एसयूवी मॉडल को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के अपकमिंग मॉडल में पॉपुलर कारों का अपडेटेड वर्जन भी शामिल है। बता दें कि इन अपकमिंग कारों को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया जा चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं कंपनी के मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग तीन एसयूवी मॉडल के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।
महिंद्रा थार फेसलिफ्ट
महिंद्रा अपनी ऑफ-रोडिंग एसयूवी थार 3-डोर के मिड-साइकिल अपडेट पर काम कर रही है। हाल ही में देश में इसका टेस्ट म्यूल देखा गया है। अगले साल यानी 2026 में लॉन्च होने वाली थार फेसलिफ्ट में थार रॉक्स से डिजाइन एलिमेंट लिए जाएंगे जिसमें ग्रिल, बंपर, हेडलाइट्स और टेल लैंप शामिल हैं। हालांकि, नई थार के पावरट्रेन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ferrari Purosangue SUV
₹ 10.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aston Martin Vanquish
₹ 8.85 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lamborghini Revuelto
₹ 8.89 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 25.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट
कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी बोलेरो को भी अपडेट करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई बोलेरो को अगले साल यानी 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। यह न्यू फ्लेक्सिबल आर्किटेक्चर (NFA) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। नई बोलेरो में गोल हेडलाइट्स, रग्ड बंपर, टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील और अपडेटेड रियर प्रोफाइल मौजूद होगा। वहीं, नए डैशबोर्ड लेआउट, सनरूफ और बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ केबिन भी शानदार होगी।
महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट
महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट अगले साल यानी 2026 में लॉन्च होने वाली है। अब हाल में ही XUV700 फेसलिफ्ट में पूरी तरह से कवर किए गए टेस्ट म्यूल को हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। अपडेट की गई SUV में बिल्कुल नई फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन किए गए हेडलैंप और ट्वीक किए गए बंपर के साथ-साथ नए अलॉय व्हील्स मिलेंगे। हालांकि, कार के पावरट्रेन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।
(फोटो क्रेडिट- MOTOR BEAM)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।