Hindi Newsऑटो न्यूज़tata harrier ev variant wise range revealed

टाटा हैरियर ईवी के वैरिएंट वाइज रेंज से उठ गया पर्दा, फुल चार्ज पर 600 km से ज्यादा दौड़ेगी; जानिए डिटेल्स

टाटा मोटर्स ने हाल ही में हैरियर ईवी के रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वैरिएंट की कीमतों का ऐलान किया है। अब ऑटोमेकर ने हैरियर ईवी की रेंज के बारे में जानकारी का खुलासा किया है।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानFri, 27 June 2025 04:39 PM
share Share
Follow Us on
टाटा हैरियर ईवी के वैरिएंट वाइज रेंज से उठ गया पर्दा, फुल चार्ज पर 600 km से ज्यादा दौड़ेगी; जानिए डिटेल्स

टाटा मोटर्स ने हाल ही में हैरियर ईवी के रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वैरिएंट की कीमतों का ऐलान किया है। अब एक ताजा अपडेट में ऑटोमेकर ने हैरियर ईवी की रेंज के बारे में जानकारी का खुलासा किया है। टाटा हैरियर ईवी में 65 kWh और 75 kWh की बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि भारतीय मार्केट में टाटा हैरियर ईवी RWD वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 21.49 लाख से शुरू होकर 27.49 लाख रुपये तक जाती है।आइए जानते हैं टाटा हैरियर ईवी के वैरिएंट वाइज रेंज के बारे में विस्तार से।

वैरिएंट वाइज रेंज

टाटा हैरियर ईवी के रियर-व्हील ड्राइव वर्जन 65 kWh या 75 kWh की बैटरी से लैस होंगे। दोनों को सिंगल-मोटर सेटअप के साथ जोड़ा गया है। जबकि बड़ी 75 kWh की बैटरी क्वाड व्हील ड्राइव (QWD) वर्जन पर भी उपलब्ध होगी जिसमें डुअल-मोटर लेआउट है। कंपनी के दावों के मुताबिक, 65 kWh RWD वैरिएंट फुल चार्ज पर 538 किमी जबकि 75 kWh RWD अधिकतम 627 किमी की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है। वहीं, 75 kWh QWD वैरिएंट 622 किमी की रेंज ऑफर करती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Harrier EV

Tata Harrier EV

₹ 21.49 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:मर्सिडीज ने भारत में लॉन्च की ₹3.65 करोड़ की कार, जानिए किस वजह से रखी इतनी कीमत

कुछ ऐसा है ‘C75’ रेंज

बता दें कि टेस्ट साइकिल रेटिंग अक्सर रोजमर्रा के इस्तेमाल से अलग होती है। ऐसे में ‘C75’ रेंज के हिसाब से देखें तो 65 kWh RWD वैरिएंट से 420 से 445 किमी के बीच की दूरी तय करने की उम्मीद है। जबकि 75 kWh RWD मॉडल से 480 से 505 किमी की रेंज मिलने का अनुमान है। वहीं, 75 kWh QWD वर्जन लगभग 460 से 490 किमी की दूरी तय कर सकती है।

लाइफटाइम बैटरी वारंटी भी मिलेगा

टाटा मोटर्स, हैरियर ईवी पर लाइफटाइम बैटरी वारंटी देगी, जो वाहन के पंजीकरण की तारीख से 15 साल तक वैध है। इसके अलावा, ब्रांड ने कंफर्म किया है कि ईवी के सेकेंड-हैंड खरीदार को भी 10 साल या 2,00,000 किमी तक वारंटी पैकेज मिलेगा। हैरियर ईवी को 7.3 kW AC वॉल चार्जर से 65 kWh की बैटरी को फुल चार्ज करने में लगभग 9.3 घंटे जबकि 75 kWh यूनिट के लिए 10.7 घंटे लगेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें