अब पुरानी कारों का खेल खत्म! दिल्ली में फ्यूल भरवाना हुआ बैन, जानिए कैसे पकड़ी जाएंगी गाड़ियां
दिल्ली में 1 जुलाई 2025 से पुरानी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवाना बंद हो जाएगा। अगर आपकी पेट्रोल कार 15 साल और डीजल कार 10 साल से पुरानी है, तो अब 1 जुलाई 2025 से आप दिल्ली के किसी भी पेट्रोल पंप से फ्यूल नहीं भरवा पाएंगे।

दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए अब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अगर आपकी पेट्रोल कार 15 साल से पुरानी है या डीजल कार 10 साल से पुरानी, तो अब 1 जुलाई 2025 से आप दिल्ली के किसी भी पेट्रोल पंप से उसमें फ्यूल नहीं भरवा पाएंगे। यह नई व्यवस्था कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (Commission for Air Quality Management- CAQM) द्वारा लागू की जा रही है, ताकि (End-of-Life-EoL) वाहनों को सड़कों से हटाया जा सके। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 25.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha MT-15 V2
₹ 1.7 - 1.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.5 - 1.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Splendor Plus XTEC
₹ 81,001 - 86,051

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या है End-of-Life (EoL) वाहन?
End-of-Life (EoL) व्हीकल उन्हें कहा जाता है, जो पेट्रोल गाड़ियां 15 साल से ज्यादा और डीजल गाड़ियां 10 साल से अधिक पुरानी हो गई हैं। ऐसी गाड़ियां, जो अब रजिस्ट्रेशन के अनुसार तय सीमा पार कर चुकी हैं, उन्हें ‘End-of-Life’ घोषित किया गया है और उनका चलन अब दिल्ली की हवा के लिए खतरनाक माना जा रहा है।
पेट्रोल पंप पर कैसे पकड़ी जाएंगी पुरानी गाड़ियां?
इसके लिए ANPR कैमरे (Automatic Number Plate Recognition) लगाए गए हैं, जो वाहन की नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे। वाहन की लाइफ, फ्यूल टाइप और रजिस्ट्रेशन डिटेल को वाहन डेटाबेस से मिलाएंगे, अगर गाड़ी EoL पाई गई तो पंप पर फ्यूल देने से मना कर दिया जाएगा
कहां-कहां लागू होगा यह नियम?
क्षेत्र | प्रभावी तारीख |
---|---|
दिल्ली | 1 जुलाई 2025 |
गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, सोनीपत | 1 नवंबर 2025 |
बाकी NCR | 1 अप्रैल 2026 |
अब तक क्या हुआ है?
अब 3.63 करोड़ गाड़ियां ANPR सिस्टम से स्कैन हो चुकी हैं। 4.90 लाख गाड़ियां EoL घोषित की गई हैं। वहीं, 29.52 लाख गाड़ियों ने PUC (Pollution Under Control) सर्टिफिकेट रिन्यू किया। इससे 168 करोड़ का चालान जुर्माने के रूप में वसूला गया।
निगरानी के लिए खास टीमें तैनात
दिल्ली परिवहन विभाग ने 100 टीमें बनाई हैं, जो पेट्रोल पंपों की निगरानी करेंगी और ये देखेंगी कि कौन से पंप EoL गाड़ियों को फ्यूल दे रहे हैं।
क्या करें अगर आपकी गाड़ी पुरानी है?
रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) चेक करें कि आपकी गाड़ी EoL (End-of-Life) कैटेगरी में है या नहीं है। अगर है, तो स्क्रैपिंग या गाड़ी को NCR के बाहर रजिस्टर कराने पर विचार करें। PUCC (Pollution Under Control) को समय पर रिन्यू करें। सार्वजनिक परिवहन या नई गाड़ी की योजना बनाएं।
दिल्ली की सड़कों पर गाड़ियों की भीड़ और वायु प्रदूषण की समस्या को देखते हुए यह फैसला जरूरी माना जा रहा है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपकी गाड़ी पुराने नियमों में फिट नहीं बैठती, तो अब बदलाव का वक्त आ गया है, क्योंकि अब पेट्रोल-डीजल मिलेगा तभी, जब गाड़ी वैध और पर्यावरण के अनुकूल होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।