मोटरसाइकिल और स्कूटर पर देना होगा ₹2000 का टोल टैक्स, इस वायरल खबर पर क्या बोले नितिन गडकरी?
खबर में बताया गया कि केंद्र सरकार की तरफ से दो पहिया वाहन चालने वालों के लिए एक नया आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि 15 जुलाई, 2025 से टू-व्हीलर पर भी टोल टैक्स लगेगा। नए नियम के हिसाब से सभी टू-व्हीलर को FASTag के जरिए टोल देना होगा।

पिछले 2 दिन से एक खबर मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। इस खबर ने देश के उन सभी लोगों को परेशान कर दिया जो टू-व्हीलर चलाते हैं, या फिर जिनके पास टू-व्हीलर है। दरअसल, इस खबर में बताया गया कि केंद्र सरकार की तरफ से दो पहिया वाहन चालने वालों के लिए एक नया आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि 15 जुलाई, 2025 से टू-व्हीलर पर भी टोल टैक्स लगेगा। नए नियम के हिसाब से सभी टू-व्हीलर को FASTag के जरिए टोल देना होगा। इस नियम को तोड़ने पर 2000 रुपए का जुर्माना देना होगा। अब इस खबर की सच्चाई बताने के लिए खुद नितिन गडकरी को सामने आना पड़ा है।
दरअसल, नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने ऑफिशियल अकाउंट पर लगने वाले टू-व्हीलर टैक्स को लेकर सब कुछ साफ किया है। साथ ही, उन्होंने उन मीडिया रिपोर्ट्स के बारे में लिखा जो ऐसी खबरें चला रहे हैं। चलिए सबसे पहले आपको दिखाते हैं कि गडकरी ने X पर क्या लिखा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 25.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha MT-15 V2
₹ 1.7 - 1.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.5 - 1.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Splendor Plus XTEC
₹ 81,001 - 86,051

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
नितिन गडकरी ने X पर लिखा, 'महत्वपूर्ण, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।'
दरअसल, मीडिया प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टू-व्हीलर पर लगने वाले टोल टैक्स की खबर तेजी से वायरल हो रही थी। जिसके चलते करोड़ा टू-व्हीलर चालकों को इस खबर से झटका लग रहा था। इससे पहले सरकार द्वारा किसी भी टू-व्हीलर व्हीकल से टोल टैक्स नहीं वसूला जाता था। ऐसा इसलिए होता था क्योंकि जब नया दो पहिया वाहन खरीदा जाता है तब उसके पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) के समय ही टोल टैक्स की राशि एकमुश्त वसूली जाती है। हालांकि, NHAI ने बाइक से टोल टैक्स वसूली को लेकर किसी तरह का कोई आदेश नहीं दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।