Hindi Newsऑटो न्यूज़Nissan car sales sold 1,354 units in May 2025, check all details

अकेले अपने दम पर कंपनी की नैया पार लगा रही ये SUV, पिछले महीने 1334 लोगों ने खरीदी; दूसरे मॉडल को कोई पूछ भी नहीं रहा

निसान (Nissan) की मैग्नाइट (Magnite) अकेले अपने दम पर कंपनी की नैया पार लगा रही है। इसने पिछले महीने 1354 यूनिट की सेल हासिल की है। वहीं, दूसरे मॉडल एक्स-ट्रेल को मात्र 20 लोगों ने ही खरीदा है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 10 June 2025 04:20 PM
share Share
Follow Us on
अकेले अपने दम पर कंपनी की नैया पार लगा रही ये SUV, पिछले महीने 1334 लोगों ने खरीदी; दूसरे मॉडल को कोई पूछ भी नहीं रहा

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जहां एक ओर मारुति, हुंडई और टाटा जैसी कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। वहीं, निसान (Nissan) जैसी कंपनियां संघर्ष करती नजर आ रही हैं। निसान (Nissan) इंडिया की बीते 6 महीनों की बिक्री पर नजर डालें तो यह साफ हो जाता है कि कंपनी फिलहाल सिर्फ एक मॉडल मैग्नाइट (Magnite) के सहारे चल रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति के लिए खेल कर गई ये कार, सेडान होकर भी सभी 16 मॉडल पर पड़ी भारी

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 6.14 - 11.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Triber

Renault Triber

₹ 6.15 - 9.02 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 6.15 - 11.23 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 7.54 - 13.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.74 - 13.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch CNG

Tata Punch CNG

₹ 7.3 - 10.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मई 2025 में सिर्फ 1,354 यूनिट बिकीं

निसान (Nissan) इंडिया ने मई 2025 में कुल 1,354 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इसमें से 1,334 यूनिट्स सिर्फ मैग्नाइट (Magnite) SUV की थीं, जबकि निसान (Nissan) की फ्लैगशिप कार एक्स-ट्रेल (X-Trail) की सिर्फ 20 यूनिट्स ही बिक सकीं। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि भारतीय बाजार में निसान (Nissan) की मौजूदगी काफी सीमित हो चुकी है।

पिछले 6 महीनों की बिक्री ट्रेंड (संख्या अनुमानित)

महीनाकुल बिक्री (यूनिट्स)मैग्नाइट बिक्रीअन्य मॉडल (जैसे X-Trail)
दिसंबर 20242,0952,05045
जनवरी 20251,8721,85022
फरवरी 20251,6891,67019
मार्च 20251,9401,91525
अप्रैल 20251,5121,49517
मई 20251,3541,33420

जैसा कि टेबल से साफ है कि मैग्नाइट (Magnite) की बिक्री ही कंपनी की रीढ़ बनी हुई है। लेकिन, बिक्री में गिरावट लगातार देखी जा रही है, जो निसान (Nissan) के लिए चिंता का विषय है।

क्यों सिर्फ Magnite ही बिक रही है?

किफायती कीमत और SUV स्टाइल – निसान मैग्नाइट (Magnite) एक सब-कॉम्पैक्ट SUV है, जिसकी शुरुआती कीमत प्रतिस्पर्धी है।

लुक्स और फीचर्स – इस सेगमेंट में आकर्षक डिजाइन और अच्छे फीचर्स मिलते हैं।

कम ऑप्शन का फायदा – निसान (Nissan) के पास लाइनअप में ज्यादा मॉडल नहीं हैं, इसलिए ग्राहक की पसंद सीधे मैग्नाइट (Magnite) तक सीमित हो जाती है।

निसान के लिए आगे का रास्ता क्या है?

कंपनी को भारतीय बाजार के लिए नई और लोकलाइज़्ड कारों की जरूरत है। EV सेगमेंट में भी अब तक निसान (Nissan) की कोई ठोस योजना सामने नहीं आई है, जबकि बाकी कंपनियां तेजी से इस दिशा में बढ़ रही हैं। X-Trail जैसे प्रीमियम मॉडल की बिक्री बेहद सीमित है, जिससे साफ है कि निसान (Nissan) की हाई-एंड रणनीति भी काम नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें:मारुति के लिए खेल कर गई ये कार, सेडान होकर भी सभी 16 मॉडल पर पड़ी भारी

निसान (Nissan) फिलहाल सिर्फ मैग्नाइट (Magnite) के भरोसे टिकी हुई है और यह ट्रेंड तब तक जारी रहेगा, जब तक कंपनी भारत में नया निवेश नहीं करती या ज्यादा प्रोडक्ट नहीं लाती। अगर कंपनी ने समय रहते बदलाव नहीं किए, तो वह बाजार से पूरी तरह बाहर भी हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें