तहलका मचाने आ रही ये नई इलेक्ट्रिक कार, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, शानदार रेंज और दमदार फीचर्स का कॉम्बो; यहां जानें लीक डिटेल
नई निसान माइक्रा ईवी (Nissan Micra EV) बहुत जल्द मार्केट में एंट्री करने जा रही है, जिसके इंटीरियर और पावरट्रेन स्पेक रिवील हो गया है। इसमें शानदार रेंज, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और दमदार फीचर्स का कॉम्बो देखने को मिलेगा। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

निसान की फेमस हैचबैक माइक्रा (Micra) अब एक नए और इलेक्ट्रिक अवतार में लौट रही है और वो भी ऐसे फीचर्स के साथ, जो इसे EV की दुनिया में एक बड़ा खिलाड़ी बना सकते हैं। निसान (Nissan) ने अपनी नई छठी जेनरेशन माइक्रा ईवी (Micra EV) की डिटेल्स शेयर की हैं और इसमें वो सब कुछ है, जो एक मॉडर्न, स्टाइलिश और पावरफुल इलेक्ट्रिक कार से उम्मीद की जाती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 24.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.78 - 51.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
बैटरी और रेंज: सिंगल चार्ज पर 408KM की रेंज
नई माइक्रा EV (Micra EV) दो बैटरी ऑप्शन में आएगी। इसमें 40kWh बैटरी ऑप्शन मिलेगा, जो 122hp की पावर और 225Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसकी रेंज 308KM की होगी।
दूसरा बैटरी ऑप्शन 52kWh का मिलेगा। इसमें मिलने वाला मोटर 150hp की पावर और 245Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगी। इसकी रेंज 408KM (WLTP) की होगी। 52kWh वाला वैरिएंट 100kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे सिर्फ 30 मिनट में 15% से 80% तक चार्ज हो जाती है।
इंटीरियर: टेक्नोलॉजी और स्टाइल का तगड़ा तड़का
इसमें डुअल 10.1-इंच स्क्रीन सेटअप देखने को मिलता है। इसमें एक स्क्रीन इंफोटेनमेंट और दूसरी स्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दी गई है। ये ईवी ड्राइवर-फोकस्ड डिजाइन, फिजिकल कंट्रोल्स और एम्बिएंट लाइटिंग (48 रंगों में) से लैस है। इसमें वायरलेस चार्जिंग पैड, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और सीट्स के बीच माउंट फुजी की डिजाइन मिलती है, जो बिल्कुल यूनिक है। इसमें 326 लीटर का बढ़िया बूट स्पेस भी है।
एक्सटीरियर डिजाइन
नए मिक्रा ईवी (Micra EV) का लुक कुछ इस तरह है कि सड़क पर हर किसी की नजर वहीं टिके। इसमें राउंड DRLs के साथ रेकटैंगुलर हेडलैम्प्स दिए गए हैं। इसके अलावा ब्लैक रूफ और बॉडी क्लैडिंग मिलती है। इसमें 18-इंच अलॉय व्हील्स और सिल्वर एक्सेंट्स दिए गए हैं। इसमें छिपे हुए रियर डोर हैंडल्स दिए गए हैं, जो बिल्कुल फ्यूचरिस्टिक हैं।
टेक्नोलॉजी: EV से बढ़कर
इसमें V2L (Vehicle-to-Load) टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे बैटरी से बाहर के डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है। इसमें हीट पंप और बैटरी टेम्परेचर कंट्रोल मिलता है, जिससे मौसम का असर कम पड़ेगा।
लॉन्च और भारत में संभावनाएं
यूरोप में यह कार 2025 के अंत में लॉन्च होगी। भारत में लॉन्च को लेकर कोई पक्की खबर नहीं है, लेकिन EV क्रांति को देखते हुए उम्मीदें बनी हुई हैं। नई निसान (Nissan) माइक्रा ईवी (Micra EV) न सिर्फ स्मार्ट और स्टाइलिश है, बल्कि इसकी बैटरी रेंज और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे डेली की जरूरतों के लिए बेहतरीन बनाते हैं। अगर ये भारत आती है, तो यह टाटा टियागो ईवी (Tiago EV), सिट्रोएन eC3 (Citroen eC3) जैसी एंट्री-लेवल EVs के लिए सीधा चैलेंज बन सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।