Hindi Newsऑटो न्यूज़MG Gloster discounts offer up to 4 lakh in June 2025, check all details

फौरन लपक लो ये डील! फॉर्च्यूनर के टक्कर की इस भौकाली SUV पर आई ₹4 लाख की छूट, न लेने वाले बड़ा पछताएंगे

MG अपनी दमदार एसयूवी ग्लोस्टर (MG Gloster) पर बंपर ऑफर दे रही है। अभी इस पर 4 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। आइए जरा विस्तार से इस ऑफर की डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 11 June 2025 09:19 PM
share Share
Follow Us on
फौरन लपक लो ये डील! फॉर्च्यूनर के टक्कर की इस भौकाली SUV पर आई ₹4 लाख की छूट, न लेने वाले बड़ा पछताएंगे

अगर आप एक दमदार, प्रीमियम और फुल-साइज SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये सुनहरा मौका है। जी हां, क्योंकि एमजी ग्लोस्टर (MG Gloster) पर इस समय 4 लाख तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है, जो इसे एक शानदार डील बना देता है। भारतीय बाजार में ये एसयूवी टोयोटा की फॉर्च्यूनर को टक्कर देती है। आइए जरा विस्तार से इस ऑकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:चीन का इफेक्ट, मारुति ई-विटारा का प्रोडक्शन 26500 यूनिट से घटकर 8,200 हुआ

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Gloster

MG Gloster

₹ 39.56 - 44.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्या है ऑफर की डिटेल?

MG ने ग्लोस्टर पर कंपनी ने 3.5 लाख तक का कैश डिस्काउंट और 50,000 का एक्सचेंज बोनस देने का ऐलान किया है। यानी कुल मिलाकर 4 लाख तक की सीधी बचत हो रही है। अगर डीलरशिप के पास पुराने मॉडल ईयर का स्टॉक पड़ा है, तो आपको और भी अच्छा ऑफर मिल सकता है।

क्यों खास है MG ग्लोस्टर?

MG ग्लोस्टर (MG Gloster) एक प्रीमियम SUV है, जो शानदार रोड प्रेजेंस, पावरफुल परफॉर्मेंस और लग्जरी फीचर्स के साथ आती है। इसमें आपको 2.0L टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 163bhp से लेकर 218 bhp तक की पावर जेनरेट करने में सक्षम है।

इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 4x4 ड्राइवट्रेन का विकल्प मिलता है। इसमें बड़ा और आरामदायक केबिन मिलता है।

नया या सेकंड हैंड? क्या है बेहतर डील?

हालांकि, ये डिस्काउंट नया ग्लोस्टर (Gloster) खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका है, लेकिन जो लोग बजट को और किफायती रखना चाहते हैं, उनके लिए सेकंड हैंड एमजी ग्लोस्टर (MG Gloster) भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। कंपनी के अनुसार, यूज़्ड MG गाड़ियां भी भरोसेमंद परफॉर्मेंस और वैल्यू फॉर मनी ऑफर करती हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति की जिस SUV को हाथों-हाथ खरीद रहे लोग, उस पर आया ₹75000 का डिस्काउंट

अगर आप एक लग्जरी SUV की तलाश में हैं और दमदार ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो MG ग्लोस्टर पर मिल रही 4 लाख की छूट को मिस मत कीजिए। नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें, टेस्ट ड्राइव लें और इस लिमिटेड टाइम ऑफर का पूरा फायदा उठाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें