सस्ते में मिल रही देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, सीधे ₹45,000 तक बच रहे; यहां देखें ऑफर डिटेल्स
MG अपनी कारों पर बंपर छूट दे रही है। अभी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी सस्ते में मिल रही है। अभी इस पर सीधे 45,000 रुपये तक बच रहे हैं। आइए इस पर मिलने वाले ऑफर और छूट की डिटेल्स जानते हैं।

कार निर्माता कंपनी MG मोटर अपने कई मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। लाइनअप में MG एस्टर, हेक्टर, ग्लोस्टर और कॉमेट EV शामिल है। ये मॉडल जून 2025 में आकर्षक छूट के साथ उपलब्ध हैं, जिसमें 4 लाख रुपये तक की बचत होगी। ये ऑफर नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट छूट के रूप में उपलब्ध है। MG अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार पर भी बंपर छूट दे रही है। जून 2025 में MG कॉमेट पर बंपर ऑफर मिल रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Comet EV
₹ 7 - 9.84 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
जून 2025 में MG कॉमेट EV पर मिलने वाली छूट
MY24 MG कॉमेट EV पर मिलने वाली छूट इस महीने 45,000 रुपये तक है। इसमें 20,000 रुपये तक की नकद छूट, 20,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 5,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट शामिल है।
MG कॉमेट ईवी | मॉडल | कैश डिस्काउंट | लॉयल्टी बोनस | कॉर्पोरेट डिस्काउंट | टोटल |
---|---|---|---|---|---|
एक्साइट FC, एक्सक्लूसिव & एक्सक्लूसिव FC | 2024 | Rs 20,000 | Rs 20,000 | Rs 5,000 | 45,000 |
एक्साइट | 2024 | Rs 10,000 | Rs 20,000 | Rs 5,000 | 35,000 |
ऑल वैरिएंट (एक्सक्लूडिंग एक्जीक्यूटिव) | 2025 | Rs 10,000 | Rs 20,000 | Rs 5,000 | 35,000 |
ऊपर चार्ट में 2024 मॉडल और 2025 मॉडल इयर का डिस्काउंट दिया गया है। अगर आप इस ईवी की नई 2025 मॉडल इयर यूनिट पर नजर रख रहे हैं, तो कुल ऑफर थोड़ा कम है। इसमें आपको 35,000 रुपये तक का ही डिस्काउंट मिलता है, जो कि MY24 ऑफ़र की तुलना में 10,000 रुपये कम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।