Hindi Newsऑटो न्यूज़MG Cars Become Expensive from 1 july 2025 in India, check details

अभी नहीं खरीदी तो पछताओगे! 1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी इस कंपनी की सभी कारें, जानिए किस मॉडल पर होगा कितना असर

अगर आप MG की कोई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो फटाफट खरीद लें। जी हां, क्योंकि कंपनी ने 1 जुलाई 2025 से अपनी सभी कारें महंगी करने जा रही है। आइए नीचे जानते हैं कि कीमतें कितनी बढ़ने जा रही हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 25 June 2025 06:28 PM
share Share
Follow Us on
अभी नहीं खरीदी तो पछताओगे! 1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी इस कंपनी की सभी कारें, जानिए किस मॉडल पर होगा कितना असर

अगर आप MG की कोई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। जी हां, क्योंकि एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने ऐलान किया है कि 1 जुलाई 2025 से उनकी कारों की कीमतों में इजाफा होने वाला है। यानी अगले हफ्ते से कंपनी अपनी सभी प्रमुख कारों को महंगा करने जा रही है। आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि कंपनी अपने कारों की कीमतों में कितने फीसद की बढ़ोतरी करने जा रही है।

ये भी पढ़ें:मारुति ला रही हुंडई क्रेटा के टक्कर की ये धांसू SUV, 6 एयरबैग, ABS और कई फीचर्स

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Hector

MG Hector

₹ 14.25 - 23.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Innova Crysta

Toyota Innova Crysta

₹ 19.99 - 26.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Meridian

Jeep Meridian

₹ 24.99 - 38.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 20 - 25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Isuzu V-Cross

Isuzu V-Cross

₹ 25.52 - 30.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कीमतें कितनी बढ़ेंगी?

कंपनी के मुताबिक, कीमतों में औसतन 1.5% तक की बढ़ोतरी की जाएगी। यह वृद्धि सभी मॉडल्स और उनके वैरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी MG कार की कीमत 15 लाख है, तो उसमें 22,000 तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

क्यों बढ़ रही कीमत?

MG मोटर (MG Motor) ने इसके पीछे दो प्रमुख कारण बताए हैं। इसमें पहला कारण इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी है। जी हां, क्योंकि मटीरियल्स, पार्ट्स और मैन्युफैक्चरिंग की लागत में इजाफा हुआ है। वहीं, दूसरा कारण सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियां हैं, क्योंकि ग्लोबल मार्केट में सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे प्रोडक्शन लागत बढ़ी है।

कौन-कौन से मॉडल होंगे प्रभावित?

हालांकि, कंपनी ने अभी तक किसी खास मॉडल का नाम नहीं लिया है, लेकिन यह साफ कहा गया है कि ज्यादातर MG मॉडल्स पर यह कीमतें लागू होंगी। इसमें MG Astor, Hector, Hector Plus, ZS EV और Gloster जैसे पॉपुलर मॉडल्स शामिल हो सकते हैं।

अब क्या करें?

अगर आप MG की कोई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो 1 जुलाई से पहले बुकिंग कराना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है। इससे आप बढ़ी हुई कीमत से बच सकते हैं और मौजूदा ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं।

अन्य कंपनियां भी करेंगी बढ़ोतरी

MG अकेली ऐसी कंपनी नहीं है, जिसने कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) जैसी लग्जरी कंपनियां भी 2025 में दो बार (एक बार बार जून में और अगली बार सितंबर में) कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:सस्ते में मिल रही MG की ये धांसू SUV, कंपनी दे रही बंपर ऑफर; सीधे ₹85000 की बचत

अगर आप MG की कोई कार लेने का मन बना रहे हैं, तो कीमतें बढ़ने से पहले जल्दी बुकिंग कर लें। 1 जुलाई से पहले का वक्त आपके लिए बचत का मौका साबित हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें