इस कंपनी की 30 कारों में आई खराबी, लग सकती थी आग; जारी हुआ रिकॉल
भारत में मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने रिकॉल जारी कर दिया है। रिकॉल की गई कारों में मर्सिडीज-बेंज S-Class, मेबैक S-Class, EQS, GLC SUV और SL55 AMG रोडस्टर जैसे मॉडल शामिल हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

भारत में मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने एक बार फिर कुछ चुनिंदा लग्जरी कारों को वापस बुलाया (Recall) है। इसके पीछे की वजह फायर हजार्ड यानी आग लगने का खतरा बताया जा रहा है। कंपनी ने बताया कि कुल 30 यूनिट्स को इस रिकॉल के तहत शामिल किया गया है। रिकॉल की गई कारों में मर्सिडीज-बेंज S-Class, मेबैक S-Class, EQS, GLC SUV और SL55 AMG रोडस्टर जैसे मॉडल शामिल हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Audi Q5
₹ 66.99 - 73.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Grand Cherokee
₹ 67.5 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Wrangler
₹ 67.65 - 73.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Discovery Sport
₹ 67.9 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Range Rover Evoque
₹ 67.9 - 69.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volvo XC60
₹ 69.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या है दिक्कत?
मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) के मुताबिक, इन गाड़ियों में फ्यूज बॉक्स (Fuse Box) को सही तरीके से मॉडिफाई नहीं किया गया। इसका असर इन चीजों पर पड़ सकता है। वाहन की पावर सप्लाई अचानक बंद हो सकती है। रेस्ट्रेंट सिस्टम (जैसे एयरबैग्स) और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर काम करना बंद कर सकते हैं। गाड़ी का कंट्रोल अचानक चला जा सकता है, जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। आग लगने (थर्मल इनसिडेंट) की भी संभावना है।
किसको मंगाया गया वापस?
किन-किन यूनिट को वापस मंगाया गया?
मॉडल | मैन्युफैक्चरिंग डेट | कुल यूनिट |
---|---|---|
S-क्लास / मेबैक S | 22 जून 2023 – 20 मार्च 2024 | 9 यूनिट |
SL55 AMG रोडस्टर | 5 जुलाई – 28 अगस्त 2023 | 2 यूनिट |
GLC | 9 सितंबर – 4 दिसंबर 2023 | 3 यूनिट |
EQS | 19 जुलाई 2023 – 8 अप्रैल 2024 | 16 यूनिट |
मर्सिडीज-बेंज क्या कर रही है?
मर्सिडीज-बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) ने कहा है कि वे सभी प्रभावित ग्राहकों से संपर्क करेंगे और नि:शुल्क (Free of Cost) इस समस्या को ठीक किया जाएगा। अगर आपकी गाड़ी इस लिस्ट में आती है, तो आपको कंपनी की तरफ से एक कॉल या ईमेल मिलेगा।
अगर आपके पास इन मॉडल्स में से कोई गाड़ी है और आपको अब तक कंपनी से संपर्क नहीं हुआ है, तो आप मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप पर संपर्क कर सकते हैं।
मर्सिडीज (Mercedes) जैसी बड़ी कंपनी के लिए सेफ्टी और भरोसा सबसे ऊपर होता है। इसी वजह से वो छोटी संख्या में भी ऐसी गाड़ियों को रिकॉल कर रही है, ताकि ग्राहकों को किसी भी तरह का खतरा न हो।
अगर आप एक मर्सिडीज (Mercedes) मालिक हैं, तो ये एक अच्छा मौका है यह सुनिश्चित करने का कि आपकी गाड़ी सुरक्षित और सही स्थिति में है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।