नई महिंद्रा XUV 7OO के केबिन से उठ गया पर्दा, होंगे ये बड़े बदलाव ; जानिए डिटेल्स
महिंद्रा अपनी फ्लैगशिप एसयूवी XUV 7OO को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। महिंद्रा XUV 7OO फेसलिफ्ट को हाल के दिनों में टेस्टिंग के दौरान लगातार देखा जा रहा है।

महिंद्रा अपनी फ्लैगशिप एसयूवी XUV 7OO को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। महिंद्रा XUV 7OO फेसलिफ्ट को हाल के दिनों में टेस्टिंग के दौरान लगातार देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई XUV 7OO भारतीय मार्केट में साल 2026 में लॉन्च हो सकती है। मौजूदा वर्जन को कंपनी ने साल 2021 में लॉन्च किया गया था। बता दें कि अब महिंद्रा XUV 7OO फेसलिफ्ट के इंटीरियर की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। आइए जानते हैं नई XUV 7OO के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।
एसयूवी में मिलेगा ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप
टेस्टिंग के दौरान लीक हुए स्पाई शॉट्स के अनुसार, XUV 7OO फेसलिफ्ट के केबिन में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप का पता चला है जो XEV 9e जैसा ही है। बता दें कि XUV 7OO फेसलिफ्ट को 10.2-इंच की तीन स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और आगे बैठने वालों के लिए एक एडिशनल स्क्रीन के रूप में काम करेगी। इसके अलावा, केबिन में बैकलिट महिंद्रा लोगो के साथ एक नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिखाई देता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV700
₹ 14.49 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector
₹ 14.25 - 23.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 25.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 15 - 26.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

कुछ ऐसी होगी डिजाइन
दूसरी ओर इस SUV में आगे और पीछे हवादार सीटें, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, डिजिटल की और सेल्फ-पार्किंग सिस्टम जैसे मॉडर्न फीचर्स भी होंगे। इसके अलावा, इसमें ऑल-इलेक्ट्रिक XEV 9e SUV जैसा ही डैशबोर्ड डिजाइन होने की संभावना है। अगर एक्सटीरियर की बात करें तो एसयूवी में आगे की तरफ वर्टिकल स्लैट्स के साथ एक नया डिजाइन किया गया ग्रिल, DRL के साथ गोलाकार हेडलैम्प होंगे जो मौजूदा मॉडल के C-साइज के DRL की जगह लेंगे।
पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव
अगर पावरट्रेन की बात करें तो XUV 7OO फेसलिफ्ट के इंजन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। माना जा रहा है कि इसमें मौजूदा 2.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 2.2L टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन होंगे। एसयूवी के इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सो जोड़ा जाएगा। जबकि सेफ्टी के लिए एसयूवी में लेवल-2 ADAS और 7-एयरबैग मौजूद रह सकता है।
(फोटो क्रेडिट- moter beam)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।