Hindi Newsऑटो न्यूज़Lexus IS500 Climax Edition launched in Japan as final V8 sedan, check all details

इस कंपनी की आखिरी V8 सेडान लॉन्च! सिर्फ 500 यूनिट बिकेंगी और फिर हमेशा के लिए विदाई

जापान में लेक्सस IS500 क्लाइमेक्स एडिशन (Lexus IS500 Climax Edition) को लॉन्च किया गया है, जो कि ब्रांड की आखिरी V8 सेडान मानी जा रही है। इसकी सिर्फ 500 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 22 June 2025 10:50 PM
share Share
Follow Us on
इस कंपनी की आखिरी V8 सेडान लॉन्च! सिर्फ 500 यूनिट बिकेंगी और फिर हमेशा के लिए विदाई

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के दौर में जहां कंपनियां एक-एक कर अपने पेट्रोल-डीजल इंजनों को अलविदा कह रही हैं, वहीं, लेक्सस (Lexus) ने अपनी शानदार V8 इंजनों की विरासत को अलविदा कहने का एक खास और यादगार तरीका चुना है। जापान में लेक्सस IS500 क्लाइमेक्स एडिशन (Lexus IS500 Climax Edition) को लॉन्च किया गया है, जो कि ब्रांड की आखिरी V8 सेडान मानी जा रही है। इसकी सिर्फ 500 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी और इसकी कीमत ¥9,500,000 (लगभग 51.2 लाख) है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:लॉन्च से पहले ब्लैक कलर में दिखी मारुति सुजुकी ई विटारा, जानिए खासियत

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MINI Cooper S

MINI Cooper S

₹ 44.9 - 55.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Golf GTI

Volkswagen Golf GTI

₹ 53 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MINI Countryman

MINI Countryman

₹ 48.1 - 49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MINI Cooper

MINI Cooper

₹ 38 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

डिजाइन: Neutrino Grey में परफॉर्मेंस की परछाईं

IS500 क्लाइमेक्स एडिशन की सबसे पहली झलक ही बता देती है कि यह कोई आम सेडान नहीं है। इसमें खास Neutrino Grey पेंट दिया गया है, जो मेटैलिक फ्लेक्स के साथ स्पोर्टी और स्टाइलिश लुक देता है। इसके अलावा इसमें 19-इंच के फोर्ज्ड BBS मैट ब्लैक अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जो हल्के होने के साथ-साथ बेहद मजबूत हैं।

स्पोर्ट्स और लग्जरी का परफेक्ट मेल

केबिन में रेड और ब्लैक ड्यूल-टोन थीम का इस्तेमाल किया गया है। सीट्स, डोर ट्रिम और सेंटर कंसोल पर Ultrasuede और L-tex फॉक्स लेदर का उपयोग किया गया है। रेड सीटबेल्ट और रेड अल्ट्रास्वेड ट्रिम क्लाइमैक्स एडिशन को स्पोर्टी फील देते हैं। स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब पर टेक्सचर्ड लेदर का इस्तेमाल लेक्सस की प्रीमियम क्वॉलिटी की याद दिलाता है। इस खास एडिशन में क्लाइमैक्स-एक्सक्लूसिव स्टार्टअप ग्राफिक्स, लेजर-etched एनालॉग क्लॉक और ब्रांडेड डोर सिल्स भी दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा एक्सक्लूसिव बनाते हैं।

पावर और परफॉर्मेंस

इसमें वही V8 इंजन मिलता है। इस सेडान में वही पावरफुल 5.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V8 इंजन दिया गया है, जो 472 bhp की पावर देता है। हालांकि, इंजन सेटअप वही है, लेकिन अब इसमें Brembo के हाई-स्पेक ब्रेक्स दिए गए हैं। इसमें 6-पिस्टन रेड कैलिपर्स और 380mm के 'पिलर फिन' रोटर्स हैं, जो पहले के 356mm रोटर्स से बड़े हैं। इससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और भी बेहतर हो गई है।

ड्राइविंग एक्सपीरियंस: परफॉर्मेंस सेडान की चरम सीमा

हालांकि, नाम क्लाइमेक्स (Climax) कुछ अलग सोचने पर मजबूर करता है, लेकिन लेक्सस का मकसद इस एडिशन के जरिए परफॉर्मेंस और रिफाइनमेंट का शिखर छूना है। वही 8.0-इंच TFT डिजिटल क्लस्टर अब स्पेशल ग्राफिक्स के साथ आता है, जो इसे और भी खास बनाता है।

क्या यह भारत आएगा?

अभी तक यह केवल जापान के लिए घोषित किया गया है और भारत में इसकी लॉन्चिंग की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन, ऑटोमोबाइल प्रेमियों और कलेक्टर्स के लिए यह एक बेहद खास मॉडल है, जो Lexus की V8 विरासत का आखिरी अध्याय हो सकता है।

ये भी पढ़ें:थोड़ा कर लीजिए इंतजार! मारुति, हुंडई, महिंद्रा जल्द ला रही 3 कॉम्पैक्ट SUV

पेट्रोल पावर को आखिरी सलाम

लेक्सस IS500 क्लाइमेक्स एडिशन (Lexus IS500 Climax Edition) उन लोगों के लिए है, जो अब भी रेसिंग हार्ट और गरजते इंजन की आवाज के दीवाने हैं। इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर बढ़ते इस दौर में यह V8 सेडान पावर, परफॉर्मेंस और प्रीमियम एक्सपीरियंस का एक फेयरवेल पैकेज है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें