Hindi Newsऑटो न्यूज़kia ev6 sold 0 units in may 2025

झटका! बीते महीने बिना बिके ही रह गई 650 km रेंज वाली ये इलेक्ट्रिक कार, जानिए कीमत

किआ ईवी 6 का लुक पहले से ज्यादा स्पोर्टी और एग्रेसिव हो गया है। इसमें स्टार मैप ग्राफिक DRL के साथ नए LED लाइट्स, GT-Line फ्रंट बम्पर, और 19-इंच के एरोडायनामिक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानFri, 13 June 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
झटका! बीते महीने बिना बिके ही रह गई 650 km रेंज वाली ये इलेक्ट्रिक कार, जानिए कीमत

किआ की कारों को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने यानी मई, 2025 में कंपनी की किआ सोनेट को 7,000 से ज्यादा ग्राहक मिले। हालांकि, इसी दौरान कंपनी की धांसू इलेक्ट्रिक कार किआ ईवी 6 (Kia EV6) को एक भी खरीददार नहीं मिले। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2024 में किआ ईवी 6 को 15 लोगों ने खरीदा था। बता दें कि कंपनी किआ ईवी 6 को मार्च, 2025 अपडेट भी किया है।

कुछ ऐसी है डिजाइन

किआ ईवी 6 का लुक पहले से ज्यादा स्पोर्टी और एग्रेसिव हो गया है। इसमें स्टार मैप (Star Map) ग्राफिक DRL के साथ नए LED लाइट्स, GT-Line फ्रंट बम्पर, और 19-इंच के एरोडायनामिक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे फ्यूचरिस्टिक अपील देते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia EV6

Kia EV6

₹ 65.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:बीते महीने ग्राहकों के लिए तरस गई ये SUV, मिले सिर्फ 15 नए खरीददार

धांसू हैं ईवी के फीचर्स

दूसरी ओर किआ ईवी6 के इंटीरियर में इसमें 12.3-इंच का डुअल पैनोरमिक कर्व्ड डिस्प्ले, नया D-कट स्टीयरिंग व्हील, और हैंड्स-ऑन डिटेक्शन टेक्नोलॉजी जैसी खूबियां दी गई हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए ईवी में ADAS 2.0 भी दिया गया है।

650 किमी से ज्यादा है रेंज

अगर पावरट्रेन की बात करें तो ईवी 6 में 84kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो सिंगल चार्ज पर 663 किमी की रेंज देता है। भारतीय मार्केट में किआ ईवी 6 की एक्स-शोरूम कीमत 65.97 लाख रुपये है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें