हुंडई कार मालिकों के लिए खुशखबरी! लग गया 'फ्री हेल्थ चेकअप' वाला सर्विस कैंप; जानिए इसके फायदे
हुंडई ने मानसून सर्विस कैंप की घोषणा की है। यह कैंप 25 जून से 25 जुलाई 2025 तक देशभर के सभी ऑफिशियल हुंडई वर्कशॉप में आयोजित किया जाएगा। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

हुंडई मोटर इंडिया ने बारिश के मौसम में अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए मानसून सर्विस कैंप की घोषणा की है। यह कैंप 25 जून से 25 जुलाई 2025 तक देशभर के सभी ऑफिशियल हुंडई वर्कशॉप में आयोजित किया जाएगा। इसका मकसद गाड़ियों की मानसून के लिए पूरी तरह से चेकिंग और मेंटेनेंस करना है। आइए जानते हैं कि इस कैंप की क्या खासियत है?
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 25.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 36.05 - 52.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 30.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या है इस कैंप की खासियत?
इस सर्विस कैंप की मुख्य खासियत है कि इसमें कार का 70-पॉइंट व्हीकल हेल्थ इंस्पेक्शन किया जाएगा, जिसमें आपकी कार के वे सभी पार्ट चेक किए जाएंगे, जो बारिश में खराब हो सकते हैं। जैसे कि इसमें ब्रेक्स, लाइटिंग सिस्टम, टायर, वाइपर, बैटरी, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, अंडरबॉडी पार्ट्स की टेस्टिंग की जाएगी।
मिल रहे हैं शानदार ऑफर्स
इस मानसून कैंप में गाड़ी के सर्विसिंग पर कई शानदार डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इसमें 35% की छूट और एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है।
मैकेनिकल लेबर, पीरियॉडिक मेंटेनेंस, इंटीरियर/एक्सटीरियर ब्यूटीफिकेशन और अंडरबॉडी कोटिंग पर 15% छूट दी जा रही है। वहीं, ब्रेक पैड्स, क्लच और सस्पेंशन जैसे जरूरी पार्ट पर 10% की छूट दी जा रही है। इसके अलावा हेडलैंप, टेललैंप, इंडिकेटर, बल्ब और वाइपर ब्लेड पर 10% का स्पेशल डिस्काउंट दिया जा रहा है।
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के व्होल-टाइम डायरेक्टर और COO तरुण गर्ग ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हमारे ग्राहक मानसून में बिना किसी चिंता के सुरक्षित और स्मूद ड्राइविंग का आनंद लें। यह सर्विस कैंप हमारी इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
कहां और कैसे कराएं बुकिंग?
हुंडई मालिक अपने नजदीकी अधिकृत सर्विस सेंटर पर जाकर या hyundai.co.in पर ऑनलाइन बुकिंग करके इस कैंप का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप इस मानसून में अपनी कार को लंबी उम्र और बेहतर सुरक्षा देना चाहते हैं, तो यह हुंडई सर्विस कैंप आपके लिए एक सुनहरा मौका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।