वैगनआर, बलेनो, ग्लैंजा पर भारी पड़ी ₹6.49 लाख की ये कार; सेगमेंट में बनी नबंर-1, ये ऑल्टो, i10 या i20 नहीं
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों की लिस्ट सामने आ गई है। पिछले महीने यानी मई में इस सेगमेंट में जिन कारों का दबदबा देखने को मिला उसमें मारुति के सबसे ज्यादा मॉडल शामिल हैं। टॉप कारों की लिस्ट में पहली चार पोजीशन पर मारुति के मॉडल शामिल रहे।

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों की लिस्ट सामने आ गई है। पिछले महीने यानी मई में इस सेगमेंट में जिन कारों का दबदबा देखने को मिला उसमें मारुति के सबसे ज्यादा मॉडल शामिल हैं। टॉप कारों की लिस्ट में पहली चार पोजीशन पर मारुति के मॉडल शामिल रहे। इस लिस्ट को टॉप करने का काम स्विफ्ट ने किया। मई में इसकी 14,135 यूनिट बिकीं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपए है। हालांकि, अब इस सेगमेंट में शामिल कारों की सेल्स पर निगेटिव असर देखने को मिल रहा है। कई मॉडल की लिस्ट 2 हजार यूनिट से कम रही। चलिए इस सेगमेंट की सेल्स पर एक नजर डालते हैं।
टॉप हैचबैक सेल्स मई 2025 | |
मॉडल | यूनिट |
मारुति स्विफ्ट | 14,135 |
मारुति वैगनआर | 13,949 |
मारुति बलेनो | 11,618 |
मारुति ऑल्टो | 4,970 |
टोयोटा ग्लैंजा | 4,753 |
हुंडई i10 निओस | 4,344 |
हुंडई i20 | 4,090 |
टाटा अल्ट्रोज | 2,779 |
मारुति सेलेरियो | 1,861 |
मारुति इग्निस | 1,855 |
मारुति एस-प्रेसो | 1,806 |
टाटा टियागो | 1,076 |
MG कॉमेट EV | 823 |
रेनो क्विड | 540 |
सिट्रोन C3 | 110 |
मई 2025 की टॉप हैचबैक सेल्स की बात करें तो मारुति स्विफ्ट की 14,135 यूनिट, मारुति वैगनआर की 13,949 यूनिट, मारुति बलेनो की 11,618 यूनिट, मारुति ऑल्टो की 4,970 यूनिट, टोयोटा ग्लैंजा की 4,753 यूनिट, हुंडई i10 निओस की 4,344 यूनिट, हुंडई i20 की 4,090 यूनिट, टाटा अल्ट्रोज की 2,779 यूनिट, मारुति सेलेरियो की 1,861 यूनिट, मारुति इग्निस की 1,855 यूनिट, मारुति एस-प्रेसो की 1,806 यूनिट, टाटा टियागो की 1,076 यूनिट, MG कॉमेट EV की 823 यूनिट, रेनो क्विड की 540 यूनिट और सिट्रोन C3 की 110 यूनिट बिकीं।
स्विफ्ट का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसमें बिल्कुल नया इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसका केबिन काफी शानदार है। इसमें रियर एसी वेंट्स मिलते हैं। इस कार में वायरलेस चार्जर और डुअल चार्जिंग पोर्ट मिलेंगे। इसमें रियर व्यू कैमरा मिलेगा, जिससे ड्राइवर कार को आसानी से पार्क कर सकता है। इसमें 9 इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। इसमें नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिलता है। ये स्क्रीन वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड ऑटो एंड एपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। सेंटर कंसोल को फिर से डिजाइन किया गया है, जिसमें बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसा ही ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल पैनल है।
स्विफ्ट के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, नया सस्पेंशन और सभी वैरिएंट्स के लिए 6 एयरबैग मिलेंगे। इसमें क्रूज कंट्रोल, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट (BA) जैसे गजब सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें नया LED फॉग लैंप मिलता है।
इसके इंजन पावरट्रेन की बात करें तो इसमें बिल्कुल नया Z सीरीज इंजन देखने को मिलेगा, जो पुरानी स्विफ्ट की तुलना में माइलेज को काफी ज्यादा बढ़ाता है। इसमें मिलने वाला बिल्कुल नया 1.2L Z12E 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 80bhp की पावर और 112nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सेटअप देखने को मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी इसके मैनुअल FE वैरिएंट के लिए 24.80kmpl और ऑटोमैटिक FE वैरिएंट के लिए 25.75kmpl के माइलेज का दावा करती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।