TVS की नई अपाचे लॉन्च, सेफ्टी के लिए अब इसमें डुअल चैनल ABS मिलेंगे; बस इतनी रखी कीमत
टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने अपनी पॉपुलर अपाचे RTR 160 का नया 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस परफॉर्मेंस बाइक को अब तक का सबसे दमदार और सेफ वर्जन माना जा रहा है।

टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने अपनी पॉपुलर अपाचे RTR 160 का नया 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस परफॉर्मेंस बाइक को अब तक का सबसे दमदार और सेफ वर्जन माना जा रहा है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को डु्ल चैनल ABS के साथ अपडेट किया है। इस सेफ्टी फीचर्स के साथ मोटरसाइकिल का कंट्रोल पहले से काफी बेहतर हो गया है। कंपनी ने अपने इस नए मॉडल की जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग से शेयर की है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,34,320 रुपए है।
नई अपाचे RTR 160 अब OBD2B नॉर्म्स को भी फॉलो करती है। इससे यह पर्यावरण के अनुकूल बन गई है। साथ ही, इसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स दिए गए हैं जो राइडर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं। इस बाइक को दो कलर मैट ब्लैक और पर्ल व्हाइट में खरीद पाएंगे। इसमें रेड एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। जो इसके लुक को और भी स्पोर्टी बनाते हैं।
नए TVS अपाचे RTR 160 की डिजाइन रेसिंग स्टाइल से इंस्पायर्ड है। ये मोटरसाइकिल परफॉर्मेंस के मामले में अपने सेगमेंट में सबसे आगे मानी जा रही है। इसमें 16.04 PS की पावर 8750 rpm पर और 13.85 Nm का टॉर्क 7000 rpm पर मिलता है। इसका पावर-टू-वेट रेशियो काफी बेहतर है, जो हर राइडर को बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस देता है। अपाचे 60 लाख से ज्यादा राइडर्स की एक ग्लोबल कम्युनिटी बन चुकी है।
इस मोटरसाइकिल में राइडिंग को आसान बनाने के लिए स्पोर्ट, अर्बन और रेन जैसे तीन खास राइड मोड दिए हैं। ये मोड अलग-अलग सड़कों और मौसम के अनुसार काम करते हैं। इसमें TVS की SmartXonnect™ टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो ब्लूटूथ और वॉयस असिस्ट के साथ आती है। इसके जरिए राइडर बाइक से जुड़ी कई जानकारियां अपने मोबाइल से ही देख सकता है। TVS मोटर कंपनी भारत और इंडोनेशिया में चार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स के साथ एक बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।