कंफर्म हो गया! महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो-N में मिलेंगे ये 10 गजब ADAS फीचर, इमरजेंसी में खुद लगा देगी ब्रेक
महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो-N (2025 Mahindra Scorpio N) अब पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गई है। अब ये एसयूवी 10 नए ADAS फीचर्स से लैस हो गई है। आइए जानते हैं कि इस नए वैरिएंट में क्या खास होगा।

महिंद्रा अपनी पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो-N (Mahindra Scorpio-N) का एक नया टेक्नोलॉजी-लोडेड वैरिएंट लॉन्च करने जा रही है, जो अब और ज्यादा प्रीमियम और सुरक्षित होगी। कंपनी ने इस अपडेटेड मॉडल में लेवल-2 ADAS (Level-2 Advanced Driver Assistance System) फीचर्स देने की पुष्टि की है, जो इसे सेगमेंट की सबसे एडवांस्ड SUVs में से एक बना देगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 25.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 14.49 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 15 - 26.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector
₹ 14.25 - 23.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
नया क्या है?
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में अब एक नया वैरिएंट Z8T जोड़ा जाएगा, जो मौजूदा Z8 वैरिएंट के ऊपर होगा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (Electronic Parking Brake) और ऑटो होल्ड (Auto Hold) जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा सबसे टॉप-स्पेक वैरिएंट Z8L अब लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी के साथ आएगा, जो सुरक्षा और ड्राइविंग अनुभव को पूरी तरह बदल देगा।
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के वैरिएंट्स की नई रेंज
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के वैरिएंट्स की की बात करें तो इसके एंट्री-लेवल रेंज में Z2, Z4 जैसे वैरिएंट मिलते हैं। वहीं, मिड-रेंज में Z6 वैरिएंट मिलता है। इसके प्रीमियम रेंज में Z8S, Z8, Z8T, Z8L वैरिएंट शामिल हैं।
यह SUV पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आएगी, 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगी और साथ ही मैनुअल व ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प भी मिलेंगे। इसमें 4WD का विकल्प भी बरकरार रहेगा।
2025 महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के टॉप 10 ADAS फीचर्स
1- Forward Collision Warning (FCW) – टक्कर की संभावना पर अलर्ट देता।
2- Automatic Emergency Braking (AEB) – इमरजेंसी में खुद-ब-खुद ब्रेक लगाता है।
3- Adaptive Cruise Control (ACC) – ट्रैफिक के हिसाब से स्पीड को एडजस्ट करता है।
4- Smart Pilot Assist (SPA) – लंबी ड्राइव पर स्टीयरिंग की मदद करता है।
5- Lane Departure Warning (LDW) – जब गाड़ी लेन से बाहर जाती है, तो चेतावनी देता है।
6- Lane Keep Assist (LKA) – गाड़ी को लेन में बनाए रखने में मदद करता है।
7- Traffic Sign Recognition (TSR) – साइन बोर्ड पढ़कर ड्राइवर को जानकारी देता है।
8- Speed Limit Assist (SLA) – सड़क की स्पीड लिमिट के मुताबिक गाड़ी की स्पीड को मैनेज करता है।
9- High Beam Assist (HBA) – सामने वाहन के अनुसार हेडलाइट की बीम एडजस्ट करता है।
10- Front Vehicle Start Alert (FVSA) – सामने खड़ी गाड़ी के चलने पर अलर्ट देता है।
संख्या | फीचर का नाम | मतलब |
---|---|---|
1 | Forward Collision Warning (FCW) | आगे टकराव की चेतावनी |
2 | Automatic Emergency Braking (AEB) | स्वतः इमरजेंसी ब्रेकिंग (वाहन / पैदल यात्री / साइकिल चालक) |
3 | Adaptive Cruise Control (ACC) with Stop & Go | स्टॉप एंड गो के साथ एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल |
4 | Smart Pilot Assist (SPA) | स्मार्ट पायलट असिस्ट |
5 | Lane Departure Warning (LDW) | लेन छोड़ने की चेतावनी |
6 | Lane Keep Assist (LKA) | लेन बनाए रखने में सहायता |
7 | Traffic Sign Recognition (TSR) | ट्रैफिक साइन पहचान |
8 | Speed Limit Assist (SLA) | स्पीड लिमिट असिस्ट |
9 | High Beam Assist (HBA) | हाई बीम असिस्ट |
10 | Front Vehicle Start Alert (FVSA) | आगे वाहन के चलने की सूचना |
महिंद्रा का उद्देश्य
महिंद्रा का लक्ष्य है कि स्कॉर्पियो N को सिर्फ एक पावरफुल SUV ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के मामले में भी एक बेंचमार्क बनाया जाए। Z8L वैरिएंट के साथ अब यह गाड़ी न सिर्फ स्टाइलिश और दमदार है, बल्कि स्मार्ट भी हो गई है।
लॉन्च और कीमत
नया वैरिएंट जल्द ही डीलरशिप्स पर पहुंचने लगेगा और उम्मीद है कि इसकी कीमत मौजूदा Z8L से थोड़ी अधिक होगी। लेकिन जो तकनीक और सेफ्टी इसमें दी जा रही है, वह कीमत को पूरी तरह जायज ठहराती है।
अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं, जो पावर, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बो हो, तो 2025 महिंद्रा स्कॉर्पियो-N आपके लिए तैयार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।