Yogini Ekadashi Vrat: कल योगिनी एकादशी पर क्या करें और क्या नहीं?
Yogini Ekadashi Fast: भगवान विष्णु को समर्पित योगिनी एकादशी व्रत के दिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन कुछ नियमों का पालन करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।

Yogini Ekadashi Vrat me kya kare aur kya nahi: योगिनी एकादशी पर व्रत और दान करने के साथ ही जगत पालनहार भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से परेशानियों से मुक्ति मिलती है और पापों से छुटकारा मिलता है। योगिनी एकादशी व्रत आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इस साल योगिनी एकादशी व्रत 21 जून 2025 को है। योगिनी एकादशी व्रत के दिन कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। विष्णु पुराण के अनुसार, एकादशी व्रत में अन्न नहीं खाना चाहिए। जानें योगिनी एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं।
एकादशी पर क्या करें: 1. एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा करें।
2. भगवान विष्णु के सामने व्रत व दान का संकल्प लेना चाहिए।
3. इस दिन जल का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है।
4. सुबह व शाम तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए और तुलसी माता की परिक्रमा करनी चाहिए।
5. भगवान विष्णु को तुलसी दल युक्त पंजीरी व पंचामृत आदि का भोग लगाना चाहिए।
एकादशी पर क्या नहीं करें: इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को देर तक नहीं सोना चाहिए।
2. इस दिन गुस्सा करने से बचें व वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।
3. इस दिन लहसुन-प्याज जैसी तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए।
4. इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और किसी भी तरह के नशे से दूर रहना चाहिए।
5. इस दिन किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए और गलत कार्यों से बचना चाहिए।