Amavasya Yog: 24 जून से बन रहा अमावस्या योग, किन राशियों की लाइफ में लाएगा दिक्कत
Surya Chandrma Amavasya Yog: आज 24 जून से अमावस्या योग बन रहा है, जो सूर्य और चंद्रमा के साथ आने से बनता है। इस योग बनने से कई राशियों पर मानसिक तनाव आदि प्रभाव होते हैं, यहां जानें किन राशियों के लोगों को परेशानी होगी

24 जून 2025 को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से सूर्य विराजमान हैं। इस तरह सूर्य और चंद्रमा की युति बनेगी। इस युति के कारण अमावस्या योग बन रहा है।
जब जन्म कुंडली में किसी भी राशि में सूर्य और चंद्रमा एक साथ होते हैं, यह अमावस्या दोष बनाता है। इस दोष के कारण चंद्रमा की शक्ति सूर्य के सामने कमजोर हो जाती है और पॉजिटिविटी लाइफ में कम होने लगती है। इससे आपके दिमाग में नेगेटिव विचार आ सकते हैं। जन्म कुंडली में इस दोष के होने से ऐसे इंसान को कई शारीरिक और मानसिक दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। अमावस्या दोष का प्रभाव आपकी पर्सनल लाइफ और रिश्ते पर भी होता है और जीवनसाथी से मनमुटाव रहता है। 24 जून से लेकर यह दोष 26 जून तक बनेगा। इस योग के कारण कई राशियों की लाइफ में उतार-चढ़ाव के पल देखने को मिलेंगे। इस योग के कारण आपकी लाइफ में मानसिक तौर पर परेशानी आ सकती है, क्योंकि चंद्रमा मन का कारक होता है। इसके अलावा पैसों को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए, क्योंकि नुकसान होने की संभावना बनी रह सकती है। आइए जानें इस योग
मेष राशि वालों के लिए अमावस्या योग आपके सुख स्थान में बन रहा है, इसलिए पर्सनल लाइफ को लेकर सतर्क रहें, घर में तनाव हो सकता है, इस समया घर के लोगों का ध्यान रखें। नौकरी में भी आपको मेहनत करने की जरूरत होगी। कुल मिलाकर लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
कर्क राशि वालों के लिए नुकसान वाले भाव में हो रहा है। इसके कारण आपको तनाव की शिकायत हो सकती है। इस राशि के लोग नेगेटिव चीजों पर ध्यान देंगे। हेल्थ से जुड़ी दिक्कत आपको हो सकती है। इसलिए अपने आप पर ध्यान दें। आपके लिए कभी अचानक दिक्कत आएगी, कहीं थोड़ा तनाव कम भी होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए अमावस्या योग उतार-चढ़ाव लेकर आ रहा है। इस दौरान कुछ अप्रत्याशित घटनाएं सामने आ सकती हैं। कहीं बाहर जा रहे हैं, तो सावधान रहें। इसके अलावा आपसे तो मीठी बात कर रहा है, उससे भी सावधान रहें।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।