weekly panchang: आषाढ़ अमावस्या और गुप्त नवरात्रि, जगन्नाथ रथ यात्रा इस वीक
weekly panchang: आषाढ़ अमावस्या और गुप्त नवरात्रि, जगन्नाथ रथ यात्रा इस वीक हैं। यहां आप पूरे वीक का पंचांग पढ़ सकते हैं। आषाढ़ अमावस्या 25 जून को है, इस दिन स्नान, दान और पितरों का तर्पण होता है। इसके अलावा इस वीक गुप्त नवरात्रि और जगन्नाथ रथ यात्रा भी इसी दिन है।

आषाढ़ अमावस्या और गुप्त नवरात्रि, जगन्नाथ रथ यात्रा इस वीक हैं। यहां आप पूरे वीक का पंचांग पढ़ सकते हैं। आषाढ़ अमावस्या 25 जून को है, इस दिन स्नान, दान और पितरों का तर्पण होता है। उदया तिथि में 25 जून को ही अमावस्या मनेगी। इसके अलावा इस वीक गुप्त नवरात्रि भी हैं, जिसमें कलश स्थापना करते हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा भी इसी वीक 27 जून से शुरू होगी।
24 जून (मंगलवार) : आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी सायं 07 बजे तक पश्चात अमावस्या तिथि। इस बार अमावस्या तिथि पर भद्रा भी लग रही है। भद्रा का समय प्रातः 08.35 मिनट तक है।
25 जून (बुधवार) : आषाढ़ कृष्ण अमावस्या सायं 04.02 मिनट तक पश्चात प्रतिपदा तिथि। आषाढ़ अमावस, इस दिन है। इसे हलहारिणी अमावस्या भी कहते हैं, क्योंकि इस दिन हल की पूजा होती है।
26 जून (गुरुवार) : आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा दोपहर 01.25 मिनट तक। आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रारंभ। चंद्रदर्शन। गुप्त नवरात्र इस दिन प्रतिपदा से शुरू होगें। इस दिन कलश स्थापना होगी।
27 जून (शुक्रवार) : आषाढ़ शुक्ल द्वितीया प्रातः 11.20 मिनट तक पश्चात तृतीया तिथि। इस दिन श्री जगन्नाथपुरी शुरू, रथ-यात्रा शुरू होगी। 1447 हिजरी प्रारंभ।
28 जून (शनिवार) : आषाढ़ शुक्ल तृतीया प्रातः 09.55 मिनट तक पश्चात चतुर्थी तिथि। भद्रा रात्रि 09.35 मिनट से। गंडमूल प्रातः 06.36 मिनट से।
29 जून (रविवार) : आषाढ़ शुक्ल चतुर्थी प्रातः 09.15 मिनट तक पश्चात पंचमी तिथि। भद्रा प्रातः 09.15 मिनट तक। गंडमूल विचार।
30 जून (सोमवार) : आषाढ़ शुक्ल पंचमी प्रातः 09.24 मिनट तक पश्चात षष्ठी तिथि। स्कंद (कुमार) षष्ठी पूर्वविद्धा। गंडमूल प्रातः 07.21 मिनट तक।
-पं. ऋभुकांत गोस्वामी