इन बर्थडेट वालों के लिए शुभ रहेंगे आने वाले 7 दिन
Weekly Numerology Saptahik Ank Rashifal : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं ये सप्ताह (23-29 जून 2025) तक का समय किन लोगों के लिए शुभ रहने वाला है...
मूलांक 1- जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। रिश्तों की कड़वाहटदूर होगी। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है। नौकरीपेशा वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। करियर में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।
मूलांक 3- व्यवसाय में मुनाफा होगा। करियर में कई बड़े बदलाव होंगे। ऑफिस मं उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। नौकरी-कारोबार में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा।
मूलांक 4- सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी के योग बनेंगे। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। गृह-क्लेश से मुक्ति मिलेगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)