Hindi Newsधर्म न्यूज़Vinayaka Chaturthi today muhurat time Ashadh Vinayaka Chaturthi pooja upay

विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजन, व्रत पारण का शुभ मुहूर्त व उपाय

Vinayaka Chaturthi today: आज हर्षण योग के शुभ योग में आषाढ़ विनायक चतुर्थी की पूजा की जाएगी। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश भगवान की पूजा करने से जीवन के जुड़ी तकलीफे दूर हो सकती हैं।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 28 June 2025 08:29 AM
share Share
Follow Us on
विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजन, व्रत पारण का शुभ मुहूर्त व उपाय

Vinayaka Chaturthi today, विनायक चतुर्थी आज: आज है जून की विनायक चतुर्थी। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 28 जून से 09:53 ए एम पर प्रारम्भ होगी। तिथि का समापन 29 जून को सुबह के लगभग 09 बजकर 14 मिनट पर होगा। आज हर्षण योग शाम 07:15 तक रहेगा। यह योग धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। आषाढ़ विनायक चतुर्थी पर गणेश भगवान की पूजा करने से जीवन के जुड़ी तकलीफें दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं आषाढ़ विनायक चतुर्थी पर पूजन शुभ मुहूर्त, व्रत पारण का दिन-समय व उपाय-

जानें पूजन का शुभ मुहूर्त

शुभ - उत्तम 07:10 से 08:55

चर - सामान्य 12:24 से 14:09

लाभ - उन्नति 14:09 से 15:54वार वेला

अमृत - सर्वोत्तम 15:54 से 17:38

लाभ - उन्नति 19:23 से 20:38

शुभ - उत्तम 21:54 से 23:09

अमृत - सर्वोत्तम 23:09 से 00:25, जून 29

चर - सामान्य 00:25 से 01:40, जून 29

ये भी पढ़ें:कब है गुरु पूर्णिमा? जानें डेट व पूजन शुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें:28 जून 2025 का पंचांग, जानें शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

व्रत पारण का शुभ मुहूर्त: व्रत का पारण 29 जून के दिन सूर्योदय के पाश्चात्य कर सकते हैं। 29 जून को सुबह 05:26 मिनट पर सूर्योदय हो जाएगा।

उपाय- इस दिन गणेश चालीसा व गणेश वंदना का पाठ करना शुभ माना जाता है।

पूजा-विधि: मंदिर साफ करें और स्नान करने के बाद साफ वस्त्र पहनें। पूजन सामग्री लेकर पूर्व दिशा की ओर मुख कर शुद्ध आसन पर बैठ जाएं। अपने घर के उत्तर भाग या पूर्वोत्तर भाग में भी गणेश जी की प्रतिमा या मूर्ति रख सकते हैं और दक्षिण पूर्व में दीपक जलाएं। गणेश जी को पंचामृत से स्नान कराएं। उन्हें वस्त्र, जनेऊ, चंदन, दूर्वा, अक्षत, धूप, दीप, शमी पत्ता, पीले पुष्प और फल चढ़ाएं। पूजन आरंभ करें तथा अंत में गणेश जी की आरती करें और मनोकामना पूर्ति के लिए आशीर्वाद मांगे। क्षमा प्रार्थना करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें