शुक्र का वृषभ राशि में गोचर इन राशियों को देगा शुभ फल, शुरू होगा अच्छा समय
Venus Transit In Taurus : 29 जून को शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा।

Venus Transit In Taurus : ज्योतिषशास्त्र में शुक्र भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति को धन-लाभ भी होता है। 29 जून को शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। आइए जानते हैं, शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय…
मिथुन राशि: शुक्र के गोचर से मिथुन राशि के जातकों को बहुत लाभ होगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि: शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश सिंह राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। सिंह राशि के जातकों के अच्छे समय की शुरुआत होगी। कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। जीवन की सभी बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। धार्मिक बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन लाभ के मार्ग खुलेंगे।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों की सोई हुई किस्मत चमक जाएगी। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। धन की तंगी दूर होगी। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। शुक्र गोचर से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।