Hindi Newsधर्म न्यूज़वास्तुvastu tips for homeplants best direction for plants like tulsi and cactus read 6 useful tips

Vastu Tips for Homeplants: पौधे रखने के लिए बेस्ट है ये कोना, जान लें ये 6 वास्तु टिप्स

Vastu Tips for Plants: घर को सजाने के लिए हम कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। पौधे इनमें से एक हैं। अगर आप वास्तु के हिसाब से घर में पौधों को जगह देंगे तो आपको इससे कई फायदे भी मिल सकते हैं।

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तानSat, 14 June 2025 03:18 PM
share Share
Follow Us on
Vastu Tips for Homeplants: पौधे रखने के लिए बेस्ट है ये कोना, जान लें ये 6 वास्तु टिप्स

Plant Vastu Tips: घर को सजाने के लिए हम कई कोशिशें करते हैं। अच्छी पेटिंग्स, बेहतरीन डिजाइन, डिजाइनर शोपीस से हम घर को खूब सजाते हैं। वहीं घर के कोनों में जान फूंकने के लिए अगर पौधे लगा लिए जाए तो बात ही अलग हो जाती है। इनडोर और आउटडोर रखे जाने वाले पौधे आपने भी अपने घर में खूब लगाए होंगे, लेकिन क्या ऐसा करने से पहले आपने कभी वास्तु के बारे में सोचा? वास्तु को ध्यान में रखकर प्लेस किए गए पौधे एक अलग तरह की एनर्जी बूस्ट करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पौधों को किस तरह से और कहां रखना चाहिए और उन्हें सही जगह रखने के बाद भी हमें किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?

पौधों को रखने की सही दिशा

बड़े पौधों जैसे बैम्बू या फिर स्नेक प्लांट को आप हमेशा घर की पूर्व दिशा में ही रखें। वहीं मनी प्लान्ट्स को आप घर की उत्तर दिशा में रखें। दोनों ही दिशाओं को काफी पॉजिटिव माना जाता है। ऐसे में आप सही दिशा में पौधों को रखकर ना सिर्फ घर की शोभा बढ़ा पाएंगे बल्कि इससे आपको खूब अच्छी एनर्जी भी मिलेगी और घर के सभी निगेटिव वाइब्स भी छूमंतर हो जाएंगे।

इस पौधे को हमेशा रखें घर से बाहर

लोग अक्सर घरों में कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस भी लगाते हैं। इसे घर के अंदर कभी नहीं रखना चाहिए। वास्तु के हिसाब से इसे घर के अंदर रखने से नेगेटिव एनर्जी आ सकती है। ऐसे में इस पौधे को घर के बाहर बालकनी या बगीचे में लगाना चाहिए।

जानें कौन सा पौधा है सुपरहीरो

तुलसी का पौधा जिस भी घर में हो, वहां पॉजिटिव एनर्जी आनी ही आनी है। इसे घर के दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए। तुलसी को आप अपने घर के उत्तर, पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।

दिखावटी पौधों की नो-एंट्री

आजकल बाजार में मिलने वाले आर्टिफिशयल पौधे आपके घर की सुंदरता तो बढ़ा देंगे लेकिन इसे ना ही लगाएं तो बेहतर है। इनके मेंटेनेंस में कोई खर्चा तो नहीं आता है लेकिन ये खराब वाइब्स जरूर दे सकते हैं।

नियमित रूप से देते रहे पानी

पौधों को लगातर इनकी देखभाल भी ठीक से करिए। समय-समय पर इनमें पानी-खाद डालते रहिए। साथ ही जरूरत पड़ने पर इनकी कांट-छांट भी करते रहिए।

घर में लगाएंगें ये पौधे तो मिलेगी शांति

वैसे तो बाजार में कई तरह के ऐसे पौधे मिल जाएंगे जो फूल देते हैं लेकिन लीली या फिर जैस्मिन की बात ही अलग होती है। ये पौधे आसानी से आपका मूड बूस्ट कर सकते हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें