Hindi Newsधर्म न्यूज़Taurus Horoscope Today Vrishabh Rashi ka Rashifal 20 June 2025 Daily future predictions

वृषभ राशिफल 20 जून: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 जून का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Taurus Horoscope Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयThu, 19 June 2025 09:23 PM
share Share
Follow Us on
वृषभ राशिफल 20 जून: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 जून का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Vrishabh Rashi Rashifal 20 June 2025 Taurus Horoscope, वृषभ राशिफल: लव लाइफ में वाद-विवाद से बचें। पार्टनर का ख्याल रखें। साथ ही लव लाइफ की दिक्कतों को भी सुलझाएं। आज प्रोफेशनल लाइफ में कोईचैलेंज नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन इनवेस्टमेंट से जुड़े डिसीजन होशियारी से लें। हेल्दी डाइट लें और सेहत का ख्याल रखें।

लव राशिफल : आज का दिन साथी से अपने इमोशन्स को खुलकर व्यक्त करने का दिन है। अगर आप रिलेशनशिप में हों, तो पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लान डिस्कस करें। आज वृषभ राशि के सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति में दिलचस्पी बढ़ सकती है। इसलिए नए लोगों से कनेक्ट होने के लिए तैयार रहें। नए लोगों से मिलने समय खुद पर भरोसा रखें। आज आपकी लव लाइफ बढ़िया रहेगी। रिश्तों में प्यार और रोमांस भरपूर रहेगा। इस समय साथी संग रिश्तो को मजबूत बनाने का प्रयास करें।

करियर राशिफल: आज जॉब को लेकर किसी भी तरह की समस्या नहीं रहेगी। मैनजमेंट में अच्छी इमेज बरकरार रहेगी। रिलेशनशिप में इगो इश्यू न आने दें। ऑफिस में अपनी प्रोडक्टिविटी पर फोकस करें। टीम मीटिंग में तभी बोलें, जब आपसे कुछ पूछा जाए। वृषभ राशि के कुछ जातकों को आज अपना टैलेंट साबित करने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग और सेल्सपर्सन को काम के सिलसिले में ट्रैवल करना पड़ सकता है। लॉयर्स,कॉपीराइटर्स,बैंकर्स और शैक्षिक कार्यों से जुड़े लोगों का काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। ट्रेडर्स,बिजनेसमेन और उद्यमियों की अच्छी कमाई होगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

आर्थिक राशिफल : आज आप आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। निवेश को लेकर छोटी-मोटी दिक्कतों के बावजूद धन की प्राप्ति होगी। आज आप नया घर या वाहन भी खरीद सकते हैं। वृषभ राशि के कुछ जातक दान-पुण्य या फैमिली सेलिब्रेशन में पैसे खर्च करने के लिए आज का दिन चुन सकते हैं। आज कुछ जातकों आपको स्टॉक मार्केट या नए बिजनेस में सफलता मिल सकती है।

स्वास्थ्य राशिफल : अपने हेल्दी लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। आज कुछ सीनियर्स को हृदय रोगों के लक्षण दिख सकते हैं और आपको तुरंत ही डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। अगर आप नकारात्मक विचार वाले लोगों के साथ हैं,तो ऐसे लोगों से दूरी बनाएं। सकारात्मक रहें। आज फीमेल्स को स्त्री रोगों की समस्या हो सकती है। जो लोग ट्रैवल कर रहे हैं, वह दवा टाइम पर लेने का ध्यान रखें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:राशिफल: 20 जून का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?
अगला लेखऐप पर पढ़ें