सूर्य गोचर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
जून माह में सूर्यदेव 15 तारीख को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी।

Surya Gochar Mithun Rashi Mein Sun Transit In Gemini: जून माह में सूर्यदेव 15 तारीख को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव हर माह में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। आइए जानते हैं, सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन…
मेष राशि : शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। कानूनी मामलों से छुटकारा मिलेगा। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को आने वाले दिनों में शुभ समाचार मिल सकता है। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी-व्यापार में लाभ होगा।
मिथुन राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे।
सिंह राशि : व्यापार में विस्तार होगा। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव ज्यादा न बढ़ने दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। साझेदारी के व्यापार में धन लाभ होगा।
तुला राशि : शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।
धनु राशि : मनचाहे परिणाम मिलेंगे, लेकिन रिश्तों में मनमुटाव संभव है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।