आज का पंचांग : सूर्य हुए उत्तरायण, जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल
14 अप्रैल 2019, रविवार। श्रीराम नवमी व्रत (वैष्णवों का) आज। आज ही रंगली बिहू (असम), चांडक पूजा (बंगाल) और बैसाखी भी है। आज से सूर्य उत्तरायण हो रहे हैं। सूर्य उत्तर गोल। वसंत ऋतु। आज कोई भी शुभ काम...

14 अप्रैल 2019, रविवार। श्रीराम नवमी व्रत (वैष्णवों का) आज। आज ही रंगली बिहू (असम), चांडक पूजा (बंगाल) और बैसाखी भी है। आज से सूर्य उत्तरायण हो रहे हैं। सूर्य उत्तर गोल। वसंत ऋतु। आज कोई भी शुभ काम करने से पहले दिन में राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त यहां से जान सकते हैं। सायं 4.30 बजे से 6.00 बजे तक राहु कालम् है। आज दिन में शुभ काम करने के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक रहेगा।
14 अप्रैल 2019, रविवार, 24 चैत्र (सौर) शक 1941, 1 वैशाख मास मास प्रविष्टे 2076, 8 शाबान सन् हिजरी 1440। आज चैत्र शुक्लपक्ष की नवमी तिथि प्रात: 9 बजकर 36 मिनट तक है, उसके बाद उपरांत दशमी तिथि लग जाएगी। आज पुष्य नक्षत्र प्रात: 7:40 बजे तक है, तदनंतर आश्लेषा नक्षत्र, धृति योग प्रात: 8:05 बजे तक रहेगा। इसके बाद शूल योग रात्रि 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इसके उपरांत गण्ड योग, कौलव करण, चंद्रमा कर्क राशि में (दिन-रात)।