Rashifal 3 मई 2020: मेष राशि के जातक रखें भावनाओं पर काबू तो धनु राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति-सूर्य और बुध मेष राशि में हैं। शुक्र वृषभ राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। शनि,मंगल और गुरु मकर राशि में हैं। छोटा सा कुछ...

ग्रहों की स्थिति-सूर्य और बुध मेष राशि में हैं। शुक्र वृषभ राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। शनि,मंगल और गुरु मकर राशि में हैं। छोटा सा कुछ अच्छा समाचार आपको एक-दो दिन में ग्रहों की ओर से मिलेगा। यह थोड़ा राहत भरा होगा। धीरे-धीरे ग्रहों की स्थिति आगे चलकर राहत वाली होती जाएगी। फिर हम लोग ऐसी महामारी से निकलने में सक्षम हो जाएंगे। धैर्य के साथ काम करें। अपना ध्यान रखें। सरकारी तंत्र जो भी नियम बनाता है उसका पालन करिए। यही ठीक रहेगा।
राशिफल-
मेष-बस भावनाओं पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए उचित समय है। लिखने-पढ़ने, रिसर्च करने वालों, प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करने वालों के लिए उचित समय है। प्रेम में कोई सकारात्मक स्थिति बनती दिख रही है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से आगे चलकर लाभ जरूर होगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृषभ-घर में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। बहुत बचकर पार करें। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। व्यवसायिक दृष्टिकोण से मध्यम समय है। सूर्यदेव को जल देना, ताम्रपात्र दान करना अच्छा रहेगा।
मिथुन-योजनाओं को नियम-कानून के तहत लागू करने का मौका मिलता है तो उसे करें। व्यवसायिक रूप से अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है और प्रेम की स्थिति में थोड़ी हो सकती है। हरी वस्तु पास रखें। अच्छा होगा।
Rashifal | 03 may 2020 | जानें कैसा रहेगा आपके लिए 03 मई का दिन
कर्क-वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई आर्थिक रिस्क न लें। जुआ, सटटा,लाटरी में पैसे न लगाएं। कुटुम्बीजनों से न उलझें। स्वास्थ्य पहले से बेहत र है। व्यापारिक स्थिति में कुछ सुझाव मिल सकते हैं आपको। प्रेम की स्थिति में बहुत जल्द कुछ राहत मिलेगी। बजरंग बली का ध्यान करें।
सिंह-शारीरिक,व्यवसायिक और सामाजिक तीनों गड़बड़ है। प्रेम में अभी थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय है। विष्णु भगवान को प्रणाम करना अच्छा रहेगा।
कन्या-राशि की स्थिति ठीक कही जाएगी लेकिन चिंतित रहेंगे। खासकर अर्थ को लेकर, खर्चों को लेकर। मत चिंतित रहें। सब ठीक हो जाएगा। सिरदर्द की थोड़ी परेशानी हो सकती है। भगवान शिव की अराधना करें। प्रेम में दूरी हो सकती है।
तुला-कहीं से अर्थ का इंतजाम हो सकता है। रुपए-पैसे का इंतजाम सम्भव है। मन अच्छा रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से अभी मध्यम समय चल रहा है। स्वास्थ्य धीरे-धीरे सुधार की ओर जाएगा। बस यूरिनरी सिस्टम की कहीं कोई दिक्कत न हो। शुगर वाले सावधान रहें। मां काली की अराधना करना अच्छा रहेगा।
वृश्चिक-व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति है। कुछ इंतजाम होगा। कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। राजनीतिक लाभ, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिल सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में दूरी सम्भव है। सूर्यदेव को जल देना अच्छा रहेगा।
धनु-भाग्यवश कोई काम बनेगा। कोई उपहार मिल सकता है। मान-सम्मान पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। प्रेम में दूरी सम्भव है। व्यापारिक दृष्टि से परेशान न हों। आगे चलकर सब ठीक हो जाएगा। बजरंग बली का ध्यान करें।
मकर-किसी तरह की कोई परेशानी हो सकती है। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। मां काली की अराधना करें।
कुंभ-कुछ पक्ष में आ रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम में अभी दूरी बनी रहेगी। लेकिन स्थिति सही रहेगी। गणेश जी की वंदना करें।
मीन-विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बहुत जल्द कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में तकरार न करें। भगवान शिव की अराधना करें। सब अच्छा होगा।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।