Malavya Yoga : 50 साल बाद मालव्य योग समेत बन रहे हैं कई शुभ संयोग, 2024 में इन राशियों की होगी बल्ले बल्ले!
Grah Gochar In December : दिसंबर माह में सूर्य, मंगल और बुध समेत 5 मुख्य ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिससे कई शुभ संयोग का निर्माण होने के कारण मिथुन, कर्क समेत इन राशियों की किस्मत चमक जाएगी।

Rashi Parivartan In December 2023 : साल 2023 के आखिरी महीने में सूर्य, मंगल, बुध, गुरु और शुक्र समेत 5 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। दिसंबर महीने में इन मुख्य ग्रहों के गोचर से कई राजयोग का निर्माण भी होगा। इस महीने में आदित्य मंगल योग, बुधादित्य योग, शनि और मंगल से रूचक राजयोग बनाएंगे। शनिदेव शश राजयोग और शुक्रदेव मालव्य राजयोग बनाएंगे। इसके साथ ही गुरु मार्गी होने गजकेसरी योग का निर्माण होगा। दिसंबर महीने में बन रहे इन शुभ संयोग से कुछ राशियों को साल 2024 तक लाभ ही लाभ होगा और ये राशियां साल 2024 की सबसे लकी राशियों में से एक होंगी। आइए जानते हैं कि दिसंबर माह में राजयोग के निर्माण से किन राशियों को होगा लाभ ?
मिथुन राशि : मालव्य राजयोग के निर्माण से मिथुन राशि के जातकों को साल 2024 तक बहुत लाभ होगा। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। नए वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग बनेंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी और आनंददायक जीवन गुजारेंगे।
कर्क राशि : दिसंबर माह में बन रहे शुभ संयोग से कर्क राशि के लोगों की किस्मत चमक जाएगी। साल 2024 भी कर्क राशि के लिए बेहद शुभ साबित होगा। पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लंबे समय से कार्यों में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी।
तुला राशि : गजकेसरी और मालव्य राजयोग के शुभ प्रभाव से तुला राशि वालों के जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि : रूचक, मालव्य और शश राजयोग के निर्माण से मकर राशि वालों के सुखद समय की शुरुआत होगी। साल 2024 में मकर राशि के जातकों के सभी सपने साकार होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सभी कार्यों में भाग्य साथ देगा। करियर में नई उपलब्धि मिलेगी और जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।