नए साल 2024 में शनि व राहु-केतु मिलकर इन 4 राशि वालों के जीवन में लाएंगे खुशियां, हर तरफ से होगा लाभ ही लाभ
Shani, Rahu-Ketu Horoscope 2024: साल 2024 में शनि, राहु व केतु मिलकर कुछ राशि वालों का कल्याण करेंगे। इन राशि के जातकों को अत्यंत शुभ व लाभकारी परिणाम मिलने की संभावना है।

Shani, Rahu-Ketu Effect 2024: नया साल 2024 आने ही वाला है। नए साल में कई ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन होगा। नवग्रहों में से शनि, राहु व केतु की चाल 2024 में कई राशि के जातकों के लिए काफी मायने रखने वाली है। साल 2024 में शनि, राहु-केतु राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। शनि अपनी स्वराशि कुंभ, राहु मीन राशि और केतु कन्या राशि में गोचर करेंगे। जानें आने वाले साल 2024 में शनि, राहु व केतु कृपा से किन राशि वालों को होगा लाभ व किन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां-
मेष राशि- मेष राशि वालों पर साल 2024 में मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। इस दौरान आपका जीवन संतोष और आनंद से भरा रहेगा, जबकि व्यापार में तरक्की के योग दिख रहे हैं। अपने परिवार के सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ-साथ उनकी आय में वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति की संभावना भी दिखाई दे रही है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों को घर या वाहन खरीदने का अवसर मिल सकता है। परिवार के सदस्य उन्हें भरपूर सहयोग देंगे। शैक्षणिक गतिविधियों में फलदायी परिणाम मिलने की उम्मीद है। अपने करियर में प्रगति की उम्मीद कर सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक एक्टिविटीज में शामिल होने की संभावना है।
मिथुन राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता की सेहत में सुधार होगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों से सहायता और समर्थन मिलेगा। उन्नति व सफलता का मार्ग मिल सकता है। निवास स्थान में परिवर्तन संभव है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धन संचय करने में सफल रहेंगे।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। इस दौरान आप आंतरिक शांति और संतुष्टि का आनंद लेंगे, हालांकि अतिउत्साह के बीच बैलेंस बनाना महत्वपूर्ण है। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला सदस्य से विरासत में धन मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों से सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। धन का आगमन होगा।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।