राशिफल 3 जुलाई : मां की सेहत का ध्यान रखें सिंह राशि के जातक और कन्या राशि के रोजगार में तरक्की का योग, अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति-शुक्र वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। केतु और गुरु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। मंगल मीन राशि में हैं। बुध,गुरु और...

ग्रहों की स्थिति-शुक्र वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। केतु और गुरु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। मंगल मीन राशि में हैं। बुध,गुरु और शनि वक्री गति से चल रहे हैं। लेकिन शनि और गुरु स्वग्रही होकर वक्री हैं। पहले से ग्रह स्थिति थोड़ी सही हुई है। धीरे-धीरे हम लोग तमाम समस्याओं से उबर जाएंगे। अपना ध्यान रखें। सावधानी रखें। ईश्वर में आस्था रखें। मंत्रोच्चारण, पूजा-पाठ करें। सब ठीक हो जाएगा।
मेष-बहुत बचकर पार करें। चंद्रमा अष्टम भाव में हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम अच्छा नहीं चल रहा है। निर्णय लेने की क्षमता में समस्या है। विद्यार्थियों के लिए उचित समय नहीं है। बहुत सावधानी पूर्वक चलें। व्यवसायिक स्तर पर भी मध्यम समय है। सूर्यदेव को जल दें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ-शादी-ब्याह तय हो सकता है। नवप्रेम, नवसम्बन्ध का आगमन हो सकता है। व्यवसायिक सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी सकारात्मकता जुड़ रही है। निर्णय लेने की क्षमता में समस्या है। विद्यार्थियों के लिए उचित समय नहीं है। सावधानी बरतें। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं।रोग,ऋण परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी की एक नहीं चल पाएगी। आप आगे बढ़ जाएंगे। बहुत परेशान न हों। स्वास्थ्य पर केवल ध्यान दें। प्रेम में थोड़ी दूरी है लेकिन बहुत परेशानी नहीं है। व्यवसायिक स्तर पर मध्यम से धीरे-धीरे आगे बढ़ जाएंगे। ताम्रपात्र दान करें। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य मध्यम है लेकिन खराब नहीं है। प्रेम,व्यवसाय सब अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है। बजरंग बाण का पाठ करें।
सिंह-घर में कलह से बचें। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सीने में विकार की आशंका है।रक्तचाप बढ़ सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। तांबे से बनी कोई चीज पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
कन्या-किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है।व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
तुला-अशुभ या खराब बोलने से बचें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। जुआ, सटटा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। व्यापार धीरे-धीरे ठीक होगा। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक-भाग्य साथ देगा। आपका कद बढ़ेगा। जीवन में तरक्की करेंगे। अच्छी स्थिति आपकी चलेगी। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। मां काली की वंदना करते रहें।
धनु-उर्जा का हृास होगा। अपनों से दूरी होगी। खर्च की अधिकता होगी। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार मध्यम, प्रेम की स्थिति ठीक रहेगी। निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम उत्तम रहेगा। व्यवसाय भी आपका अच्छा चल रहा है। मां काली की वंदना करें।
कुंभ-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। नए व्यापारिक रिश्ते बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यवसाय अच्छा है। गणेश जी की वंदना करें।
मीन-भाग्यवश कोई काम बनेगा। जीवन में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम अच्छा और व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय आने लगा है। लाल वस्तु पास रखें।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर