Hindi Newsधर्म न्यूज़Som Pradosh Vrat 2025 do Pradosh Upay on 23 June Pradosh Vrat ke upay Masik Shivratri for 12 zodiacs

Som Pradosh Vrat: मेष समेत 12 राशियां आज शाम करें ये उपाय, बरसेगी शिव कृपा

Som Pradosh Vrat 2025 Upay: सोम प्रदोष व्रत के दिन पूजा शाम के समय करना लाभदायक माना जाता है। सोम प्रदोष के दिन राशि अनुसार कुछ उपाय करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ ही शिव जी का आशीर्वाद भी प्राप्त सकते हैं।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 23 June 2025 04:54 PM
share Share
Follow Us on
Som Pradosh Vrat: मेष समेत 12 राशियां आज शाम करें ये उपाय, बरसेगी शिव कृपा

Som Pradosh Vrat 2025 Upay, सोम प्रदोष व्रत उपाय: सोमवार, 23 जून के दिन सोम प्रदोष व आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि है। आज के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा-उपासना की जाएगी। सोम प्रदोष व मासिक शिवरात्रि के दिन संध्या के समय शिव-पूजन का विशेष महत्व है। इसलिए आज व्रत रखा हो या न रखा हो 23 जून को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय-

मेष समेत 12 राशियां आज शाम करें ये उपाय, बरसेगी शिव कृपा

मेष राशि- सोम प्रदोष पर भगवान शिव का अभिषेक करें।

वृषभ राशि- सोम प्रदोष पर इस राशि के लोग भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।

ये भी पढ़ें:सोम प्रदोष व्रत पर 2 घण्टे का शिव पूजन मुहूर्त, जानें प्रदोष काल व उपाय

मिथुन राशि- सोम प्रदोष पर शिव जी की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

कर्क राशि- सोम प्रदोष पर भोलेनाथ को खुश करने के लिए कनेर के फूल अर्पित करें।

सिंह राशि- सोम प्रदोष पर सिंह राशि के लोग भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए भांग का भोग लगाएं।

कन्या राशि- सोम प्रदोष पर भगवान शिव को खुश करने के लिए शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।

तुला राशि- सोम प्रदोष पर तुला राशि वाले पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि- सोम प्रदोष पर वृश्चिक राशि वालों को शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

धनु राशि- सोम प्रदोष पर शिवजी की कृपा पाने के लिए ओम नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।

ये भी पढ़ें:18 जुलाई से 24 दिनों तक बुध होंगे अस्त, इन राशियों को होगा लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:Rashifal: 24 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

मकर राशि- सोम प्रदोष पर भोलेनाथ को खुश करने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि- सोम प्रदोष पर कुंभ राशि वालों को शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाना चाहिए और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

मीन राशि- सोम प्रदोष पर कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें