Hindi Newsधर्म न्यूज़shubh ya ashubh billi ka rasta katna

अशुभ नहीं! शुभ है बिल्ली का रास्ता काटना? जानें शास्त्रों में क्या है लिखा

Cat Crossing Road: जब कभी भी बिल्ली किसी भी व्यक्ति का रास्ता काटती है तो मन में थोड़ा सा डर आना स्वाभाविक है। हर कोई इसे अशुभ मानता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शास्त्रों में बिल्ली का रास्ता काटना शुभ भी माना गया है।

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तानMon, 30 June 2025 07:06 PM
share Share
Follow Us on
अशुभ नहीं! शुभ है बिल्ली का रास्ता काटना? जानें शास्त्रों में क्या है लिखा

शगुन और अपशगुन को लेकर हमारे यहां कई तरह की बातें होती हैं। जैसे उबलते दूध का गिरना हो या फिर शाम के वक्त झाडू लगाना हो, लोग इसे अपशगुन मानते हैं। वहीं कुछ जगहों पर कांच का टूटना शुभ माना जाता है तो वहीं दूसरी जगह ही इसे अशुभ कहा जाता है। वहीं अगर बात बिल्ली के रास्ता काटने की हो तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि हर कोई इसे अशुभ ही मानता है। आपके साथ भी ऐसा कई बार हो चुका होगा कि सामने से बिल्ली ने रास्ता काटा और आप डर-डर के ही आगे बढ़े होंगे। नहीं तो मन में जरूर एक बार ख्याल आएगा कि आखिर बिल्ली ने रास्ता क्यों काटा? आपको जानकर हैरानी होगी कि शास्त्रों में बिल्ली के रास्ता काटने को अशुभ नहीं माना गया है।

इस दिशा से बिल्ली का रास्ता काटना है शुभ

शास्त्रों में कहा गया है कि सब कुछ दिशा का खेल है। अगल दिशा सही है तो इसी बिल्ली का रास्ता काटना हमारे लिए शुभ हो जाता है। जैसे उदाहरण के तौर पर ले लीजिए कि अगर आप कहीं जा रहे हैं और बिल्ली दाईं से बाईं ओर जाते हुए आपका रास्ता काटे तो इसे काफी शुभ माना गया है। वहीं अगर दीवाली के समय कोई बिल्ली आपको घर में अचानक आ जाए तो समझ लीजिए कि साक्षात लक्ष्मी मां का आगमन हो चुका है। बिल्ली का इस तरह से आना इस बात का संदेश है कि जल्द ही आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।

अगर बिल्ली कर दे ये काम

अगर बिल्ली घर का दूध चुपचाप पी जाए तो समझिए कि भगवान की ओर से शुभ संकेत का इशारा है। वहीं अगर बिल्ली अपने बच्चों को घर के किसी भी कोने में आकर जन्म दे देती हैं तो ऐसा होना भी काफी शुभ माना गया है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें