Hindi Newsधर्म न्यूज़Sawan ka first Somwar 14 july 2025 ko swati nakshtra and sidh yog know sawan shivratri Raksha bandhan dates

Sawan Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को, इस दिन स्वाति नक्षत्र और सिद्ध योग, सावन की खास तिथि भी जान लें

इस साल 11 जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं। सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को इस बार सावन के पहले सोमवार पर सिद्ध योग बन रहा है। महीने में चार ही सोमवार को भगवान शिव की पूजा का योग बनेगा। रक्षा बंधन पर सावन समाप्त होंगे

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 29 June 2025 12:37 PM
share Share
Follow Us on
Sawan Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को, इस दिन स्वाति नक्षत्र और सिद्ध योग, सावन की खास तिथि भी जान लें

सावन का महीना यानी भगवान शिव की अराधना का समय। इस साल सावन 11 जुलाई से लग रहे हैं। सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई 2025 को है। पंचाग के अनुसार इस दिन आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। सावन के सोमवार को राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30 तक रहेगा। चतुर्द्शी के साथ सावन के सोमवार के दिन स्वाति नक्षत्र और सिद्ध योग बन रहा है, जो बहुत ही उत्तम है। आपको बता दें कि इस बार सावन के चार सोमवार ही पड़ेगें। सावन के चार सोमवार के अलावा सावन की शिवरात्रि खास होती है और सावन पूर्णिमा के दिन यानी रक्षा बंधन के दिन सावन समाप्त होते हैं। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। सावन के सोमवार के व्रत बहुत खास माने जाते हैं। कहते हैं कि भगवान शिव प्रसन्न होने पर मनवांछित फल देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सावन में भगवान शिव और माता पार्वती पृथ्वी पर आकर अपने भक्तों के कष्ट दूर करते हैं। इस महीने में भगवान शिव के लिए रुद्राभिषेक किया जाता है। अलग-अलग चीजों से भगवान को रुद्राभिषेक करने से अलग-अलग फल मिलते हैं। इसके अलावा भक्त भगवान को बेलपत्र आदि अर्पित करते हैं।

इन शुभ मुहूर्तों में कर सकते हैं पूजा
अभिजीत मुहूर्त: 11:59 सुबह से 12:55 शाम विजय मुहूर्त: 2:45 शाम से 3:40 शाम गोधूलि मुहूर्त: 7:20 शाम से 7:40 शाम तक

सावन खास तिथि
11 जुलाई- सावन माह शुरू
14 जुलाई – पहला सोमवार व्रत
21 जुलाई – दूसरा सोमवार व्रत
28 जुलाई – तीसरा सोमवार व्रत
04 अगस्त – चौथा और अंतिम सोमवार व्रत
सावन पूर्णिमा- रक्षा बंधन 9 अगस्त
23 जुलाई 2025- सावन शिवरात्रि

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें